देश के अमीरों की पहली पसंद बन गई ये इलेक्ट्रिक कार, अकेले 80% मार्केट पर किया कब्जा; जानिए कीमत
बीएमडब्ल्यू के लिए साल 2026 की शुरुआत किसी बंपर धमाके से कम नहीं रही है। एक तरफ लग्जरी मार्केट में मुकाबला कड़ा है। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों (EV) के मामले में BMW ने सबको पछाड़कर एकतरफा बढ़त बना ली है।

बीएमडब्ल्यू के लिए साल 2026 की शुरुआत किसी बंपर धमाके से कम नहीं रही है। एक तरफ लग्जरी मार्केट में मुकाबला कड़ा है। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों (EV) के मामले में BMW ने सबको पछाड़कर एकतरफा बढ़त बना ली है। कंपनी ने साल 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में कुल 1,185 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 83 पर्सेंट ज्यादा है। आज के समय में BMW की बिकने वाली हर चौथी कार इलेक्ट्रिक होती है। जबकि भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की हिस्सेदारी 70 पर्सेंट से भी ज्यादा हो गई है। बता दें कि कंपनी की इस शानदार बिक्री में सबसे बड़ा योगदान बीएमडब्ल्यू iX1 इलेक्ट्रिक का रहा।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अकेले 80% इस मॉडल की हिस्सेदारी
कंपनी के अनुसार, उनकी कुल इलेक्ट्रिक बिक्री में 80 पर्सेंट हिस्सा अकेले इसी मॉडल का है। असल में BMW iX1 की एक्स-शोरूम कीमत 51.40 लाख रुपये से शुरू होती है। यही वजह है कि आज सड़कों पर BMW की अन्य इलेक्ट्रिक कारों जैसे iX, i5 और i7 के मुकाबले iX1 सबसे ज्यादा नजर आ रही है।
500 किमी से ज्यादा है रेंज
अगर पावरट्रेन की बात करें तो BMW iX1 में लगी मोटर 204bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क पैदा करती है। यह एसयूवी महज 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकि यह कार फुल चार्ज पर 531 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इस कार में 8-एयरबैग्स के साथ-साथ कई हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस गाड़ी की बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है।
धांसू हैं कार के फीचर्स
फीचर्स के तौर पर BMW का सिग्नेचर कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 10.7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। ऊपर की तरफ एक बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ है जो केबिन को काफी खुला-खुला महसूस कराता है। म्यूजिक के शौकीनों के लिए इसमें हरमन कार्डन (Harman Kardon) के 12 स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम लगा है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


