जबर्दस्त है BMW की इस इस कॉन्सेप्ट कार का लुक, अगले साल आ सकता है पहला प्रोडक्शन मॉडल
BMW ने Alpina Vision Concept को रिवील किया है। बीएमडब्ल्यू अल्पीना विजन कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड पहला प्रोडक्शन मॉडल 2027 में आने की उम्मीद है। यह बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज पर बेस्ड हो सकता है।

BMW ने Alpina Vision Concept को रिवील किया है। इस लग्जरी ग्रैंड टूरर को हाल ही में 2026 Concorso d'Eleganza Villa d'Este में शोकेस किया गया था। यह अपकमिंग अल्पीना मॉडल्स की एक झलक दिखाता है, जो ग्लोबल लेवल पर बीएमडब्ल्यू की स्टैंडर्ड कारों से ऊपर लेकिन रोल्स-रॉयस मॉडल्स से नीचे होंगे। बीएमडब्ल्यू अल्पीना विजन कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड पहला प्रोडक्शन मॉडल 2027 में आने की उम्मीद है। यह बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज पर बेस्ड हो सकता है।






शानदार ग्रैंड टूरर स्टाइलिंग
बीएमडब्ल्यू अल्पीना विजन कॉन्सेप्ट की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसकी शानदार ग्रैंड टूरर स्टाइलिंग है। यह लग्जरी कूपे 5.2 मीटर से अधिक लंबी है। इसमें एक लंबा बोनट और नीची स्टांस के साथ एक बेहतरीन 2+2 लेआउट है। अल्पीान विजन कॉन्सेप्ट में अल्पीना का क्लासिक शार्क-नोज फ्रंट डिजाइन और BMW 507 से इंस्पायर्ड स्लिम इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल है। इस कूप में क्रिस्टल डिटेलिंग वाले स्लिम LED हेडलैंप और वार्म वाइट डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी हैं। इसमें सिग्नेचर मल्टी-स्पोक अलॉय वील्स दिए गए हैं, जिनका साइज फ्रंट में 22 इंच और रियर में 23 इंच है। कॉन्सेप्ट के रियर में स्लिम टेल लैंप और बंपर में इंटीग्रेटेड क्वॉड एग्जॉस्ट टिप्स हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
BMW का लेटेस्ट पैनोरमिक iDrive सेटअप
केबिन की बात करें, इसमें ड्यूल-टोन लेआउट है। इसमें फुल-ग्रेन लेदर, ओपन-पोर वुड और मशीन्ड मेटल फिनिश जैसे हाई क्वॉलिटी मटेरियल का यूज किया गया है। डैशबोर्ड में BMW का लेटेस्ट पैनोरमिक iDrive सेटअप और विंडस्क्रीन के पास लगा फुल-विड्थ डिस्प्ले है। इस कॉन्सेप्ट में अपडेटेड 7 सीरीज की तरह ही रोम्बॉइड साइज का इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन और एक अलग पैसेंजर डिस्प्ले भी दिया गया है।
फ्रंट-माउंटेड V8 इंजन
कई नए लग्जरी कॉन्सेप्ट जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ रहे हैं, उनके विपरीत, अल्पीना विजन कॉन्सेप्ट में V8 इंजन ही ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस कॉन्सेप्ट में फ्रंट-माउंटेड V8 इंजन का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसकी सटीक टेक्निकल डीटेल अभी तक सामने नहीं आए हैं।
पहली प्रोडक्शन कार 2027 में
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोडक्शन वर्जन में हाइब्रिड असिस्टेंस के बिना 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू का कहना है कि इस इंजन को अल्पीना का खास एग्जॉस्ट साउंड देने के लिए खासतौर से ट्यून किया गया है। अल्पीना विजन कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड पहली प्रोडक्शन कार 2027 में 7 सीरीज पर बेस्ड होगी। BMW ने यह भी कन्फर्म किया है कि X7 SUV को भी भविष्य में Alpina का टच मिलेगा।
(Photo: NDTV Automate)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


