BMW ने शुरू की अपनी सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक की बुकिंग, इस दिन होगी लॉन्च; जानिए खासियत
BMW मोटरराड ने भारत में अपनी मोस्ट-अवेटेड बाइक F 450 GS की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इसे कंपनी के डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

एडवेंचर बाइक्स के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि BMW मोटरराड ने भारत में अपनी मोस्ट-अवेटेड बाइक F 450 GS की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इसे कंपनी के डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस बाइक का एक टीजर भी जारी किया है। इसमें यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर अपना दम दिखाती नजर आ रही है। बता दें कि इस बाइक का ऑफिशियल लॉन्च 23 अप्रैल, 2026 को होने जा रहा है। आइए जानते हैं बाइक के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

KTM 390 Enduro R
₹ 3.41 - 3.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Versys X 300
₹ 3.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki KLX 140R F
₹ 4.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki KX112
₹ 4.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 50 SX
₹ 4.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो BMW F 450 GS को कंपनी ने बिल्कुल नए 450cc के 'पैरेलल-ट्विन' प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। मजेदार बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म को BMW ने भारतीय कंपनी TVS मोटर के साथ मिलकर बनाया है। यह इंजन करीब 48bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। भारत को इस बाइक के ग्लोबल प्रोडक्शन हब के तौर पर देखा जा रहा है।
फीचर्स भी है दमदार
फीचर्स के मामले में BMW ने इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी है। बाइक में आपको 6.5 इंच की बड़ी टीएफटी स्क्रीन मिलेगी, जिसमें नेविगेशन और कनेक्टिविटी के सारे फीचर्स होंगे। सेफ्टी के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस प्रो और अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ग्राहकों को BMW का 'इजी राइड क्लच' सिस्टम भी मिलता है। यह राइडर को ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों तरह से क्लच इस्तेमाल करने की आजादी देता है।
इन बाइक्स से होगा मुकाबला
अगर बिक्री की बात करें तो साल 2026 की पहली तिमाही में कंपनी की सालाना सेल्स करीब 11 पर्सेंट कम रही है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि F 450 GS अपनी दमदार परफॉर्मेंस और ब्रांड वैल्यू के दम पर फिर से बाजार में रौनक लौटाएगी। भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450, KTM 390 एडवेंचर और होंडा NX500 जैसी पॉपुलर बाइक्स से होगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


