इस धांसू मोटरसाइकिल की गुपचुप बुकिंग शुरू! दिसंबर में कंपनी करेगी लॉन्च; जनवरी से डिलीवरी

इस धांसू मोटरसाइकिल की गुपचुप बुकिंग शुरू! दिसंबर में कंपनी करेगी लॉन्च; जनवरी से डिलीवरी

संक्षेप:

BMW मोटरराड डीलर्स ने भारतीय बाजार के लिए अपनी मोस्ट अवेटेड F 450 GS के लिए अनऑफिशियल बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस मोटरसाइकिल की ऑन-रोड कीमत करीब 6 लाख रुपए होगी। दिसंबर में इंडिया बाइक वीक 2025 के दौरान इसे लॉन्च किया जा सकता है।

Nov 11, 2025 07:57 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share
लॉन्च की सूचना पाएं

BMW मोटरराड डीलर्स ने भारतीय बाजार के लिए अपनी मोस्ट अवेटेड F 450 GS के लिए अनऑफिशियल बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस मोटरसाइकिल की ऑन-रोड कीमत करीब 6 लाख रुपए होगी। दिसंबर में इंडिया बाइक वीक 2025 के दौरान इसे लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी। बुकिंग अमाउंट शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसका बुकिंग अमाउंट 10,000 रुपए से 50,000 रुपए तक हो सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

F 450 GS का प्रोडक्शन भारत में BMW के भारतीय पार्टनर टीवीएस द्वारा किया जाएगा और इससे जर्मन ब्रांड को मोटरसाइकिल की कॉम्पटीटर कीमत तय करने में मदद मिलेगी। BMW मोटरसाइकिल का कीमत कंपनी कम रख सकती है। इसे शुरुआत में कुछ महीनों के लिए 5 लाख रुपए के प्राइस टैग पर बेचा जा सकता है। यह देखते हुए कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 और सीएफमोटो 450 एमटी जैसी बाइक के आने से इस सेक्टर में कॉम्पटीशन बढ़ने लगा है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
KTM 390 Enduro R

KTM 390 Enduro R

₹ 3.54 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Versys X 300

Kawasaki Versys X 300

₹ 3.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 390 SMC R

KTM 390 SMC R

₹ 3.3 - 3.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki KLX 140R F

Kawasaki KLX 140R F

₹ 4.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 50 SX

KTM 50 SX

₹ 4.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
read moreये भी पढ़ें:
2 दिसंबर को लॉन्च होगी मारुति ई-विटारा, फुल चार्ज पर 500Km दौड़ेगी

इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो F 450 GS में एक बिल्कुल नया 450cc, पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 48bhp और लगभग 45Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। दावा किया गया कि वजन 178 किलोग्राम है और ईंधन टैंक की क्षमता 14 लीटर होगी। एक स्टील ट्यूबलर फ्रेम इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों सिरों पर 180 मिमी यात्रा के साथ सस्पेंशन केवाईबी द्वारा है। स्पोर्ट और जीएस ट्रॉफी वेरिएंट में फोर्क पर रिबाउंड और कम्प्रेशन के लिए एडजस्टर की सुविधा है, साथ ही एक स्पोर्ट ट्यून भी है। ट्यूबलेस टायरों के साथ पहिए 19-इंच आगे और 17-इंच पीछे हैं। ब्रेक में 310 मिमी फ्रंट डिस्क और ब्रेम्बो कैलिपर्स के साथ 240 मिमी पीछे डिस्क शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
एक को 13537 तो दूसरी को 12072 ग्राहक मिले, फिर भी टॉप-10 से बाहर हुईं ये दो कार

इस बाइक में राइडर्स को स्टैंडर्ड तौर पर रेन, रोड और एंडुरो मोड मिलते हैं, जिसमें एंडुरो प्रो एक्सक्लूसिव ट्रिम से ऊपर की ओर अनलॉक होता है। 6.5 इंच का TFT डिस्प्ले सभी महत्वपूर्ण डेटा दिखाता है और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करता है। जबकि हीटेड ग्रिप्स और फुल-LED लाइटिंग स्टैंडर्ड हैं। शिफ्ट असिस्टेंट प्रो (क्विक शिफ्टर) बेस को छोड़कर हर वैरिएंट पर आता है। जीएस ट्रॉफी ट्रिम BMW के ईजी राइड क्लच की शुरुआत करता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।