टेस्टिंग के दौरान एक साथ दिखीं BMW और Norton की दो पावरफुल बाइक्स, जानिए कब होगी लॉन्च?

Mar 10, 2026 07:25 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवीएस मोटर इन दिनों बैकग्राउंड में काफी तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में खबरें आ रही हैं कि TVS अपनी फैक्ट्रियों में दो और पावरफुल ADV बाइक्स के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की तैयारी कर रही है।

टेस्टिंग के दौरान एक साथ दिखीं BMW और Norton की दो पावरफुल बाइक्स, जानिए कब होगी लॉन्च?

टीवीएस मोटर इन दिनों बैकग्राउंड में काफी तेजी से काम कर रही है। कंपनी एक साथ TVS, BMW मोटरराड और नॉर्टन मोटरसाइकिल के लिए नई बाइक्स तैयार कर रही है। पिछले साल TVS ने अपनी पहली एडवेंचर बाइक 'Apache RTX 300' लॉन्च कर धूम मचा दी थी। अब खबरें आ रही हैं कि TVS अपनी फैक्ट्रियों में दो और पावरफुल ADV बाइक्स के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की तैयारी कर रही है। बता दें कि ये दोनों बाइक्स BMW F 450 GS और नॉर्टन एटलस GT हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान एक साथ नजर आई हैं। इससे इनके जल्द लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

BMW F 450 GS

बता दें कि BMW और TVS 310cc प्लेटफॉर्म के बाद अब एक नया ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म तैयार कर रही हैं। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, इसका प्रोडक्शन मॉडल लगभग 420cc का हो सकता है। टेस्टिंग के दौरान दिखी 'BMW F 450 GS' की बात करें तो यह अपनी GS सीरीज के सिग्नेचर लुक के साथ आती है। इसमें एलईडी लाइटिंग, 6.5-इंच का बड़ा टीएफटी (TFT) इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

bmw and norton two powerful motorcycles

नॉर्टन एटलस GT

दूसरी ओर नॉर्टन मोटरसाइकिल पर TVS का खास जोर है। नॉर्टन की 'एटलस GT' उन चार बाइक्स में से एक है जिन्हें कंपनी अपनी नई स्ट्रेटजी के तहत मार्केट में लाएगी। एटलस GT को खास तौर पर टूरिंग के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 585cc का पैरेलल ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो करीब 70bhp की दमदार पावर जनरेट करता है। नॉर्टन एक प्रीमियम ब्रांड है, इसलिए इसमें मिलने वाली फिनिशिंग भी काफी हाई-टेक होने की उम्मीद है।

लगातार हो रही टेस्टिंग

दिलचस्प बात यह है कि BMW F 450 GS और नॉर्टन एटलस GT, दोनों ही बाइक्स का प्रोडक्शन भारत में TVS की फैक्ट्री में ही किया जाएगा। यही कारण है कि ये दोनों एक साथ टेस्टिंग करती हुई देखी गई हैं। बता दें कि कंपनी ने अभी तक इन दोनों बाइक्स की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, टेस्टिंग की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए यह तय है कि एडवेंचर बाइक के शौकीनों को जल्द ही बाजार में जबरदस्त ऑप्शन मिलने वाले हैं।

(फोटो क्रेडिट- rushlane)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।