इस हेलमेट में मिलेगा सोलर पैनल, AC वाला फैन, ब्लूटूथ कॉलिंग और म्यूजिक; कीमत सिर्फ 1550 रुपए

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

हेलमेट के अंदर राइडर बेहतर फील करे इसके लिए मार्केट में एक शानदार हेलमेट मौजूद है। दरअसल, ये एक स्मार्ट हेलमेट है जिसमें गर्मी से सुकून देने के लिए एक एयर कंडीशनर फैन लगा हुआ है। चलिए इस हेलमेट के बारे में डिटेल से जानते हैं।

इस हेलमेट में मिलेगा सोलर पैनल, AC वाला फैन, ब्लूटूथ कॉलिंग और म्यूजिक; कीमत सिर्फ 1550 रुपए

टू-व्हीलर्स चलाने वाले राइडर्स और उसके पीछे बैठने वाले पैसेंजर को हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए। हेलमेट ना सिर्फ आपको सेफ बनाता है। बल्कि, गर्मी और सर्दी से भी बचाता है। हालांकि, गर्मी के दिनों में हेलमेट के अंदर पसीना आता है। हल्की घबराहट भी होती है। ऐसे में हेलमेट के अंदर राइडर बेहतर फील करे इसके लिए मार्केट में एक शानदार हेलमेट मौजूद है। दरअसल, ये एक स्मार्ट हेलमेट है जिसमें गर्मी से सुकून देने के लिए एक एयर कंडीशनर फैन लगा हुआ है। चलिए इस हेलमेट के बारे में डिटेल से जानते हैं।

दरअसल, ये व्हाइट चैरी कंपनी का स्मार्ट हेलमेट है। जो लगभग सभी पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है। ये एक स्मार्ट हेलमेट है। जिसमें वायरलेस ब्लूटू कॉलिंग का फीचर भी मिलता है। ताकि राइडर हैंड्स फ्री और सुरक्षित राइड कर सके। इसके लिए राइडर को बस अपने स्मार्टफोन से हेलमेट को कनेक्ट करना होता है। जब कोई कॉल आता है तब उसे अटैंड करने के लिए हेलमेट में दिए गए ब्लूटूथ बटन को दबाना पड़ता है। इसमें बेहतर साउंड आता है। साथ ही, राइडिंग के दौरान भी माइले बेहतर परफॉर्म करता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 95,677 - 99,476

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इस हेलमेट के ऊपर एक सोलर प्लेट दी है। सूर्य की रौशन से ये प्लेट हेलमेट में दी गई बैटरी को चार्ज करती है। इससे हेलमेट की बैटरी दिनभर चलती है। खास बात ये है कि ये बैटरी सोलर पैनल से ऑटोमैटिक बिजली में कन्वर्ट करते बैटरी को चार्ज करता है। हेलमेट पर राइडर म्यूजिक का मजा भी ले सकता है। इस हेलमेट के पीछे एक छोटा फैन भी दिया है, जो राइडर के सिर को अंदर से ठंडा रखता है और घुटन नहीं होने देता। ये 15 डिग्री तक टेम्परेचर कम कर देता है। इस वजह से लंबा सफर भी आसान हो जाता है और टू-व्हीलर्स चलाने में थकान भी नहीं होती।

व्हाइट चैरी हेलमेट एक बहुत ही फैशनेबल हेलमेट है। जो सेफ्टी के लिए DOT सर्टिफाइट भी है। इसमें हाई क्वालिटी मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। ताकि मुश्किल समय समय में ये आपको पूरी तरह सेफ रखे। इसमें डबल-लेयर सन वाइजर मिलते हैं। इस वजह से हाफ फेस हेलमेट आपकी आंखों को सेफ रखता है। उपयोग में आसान स्विच सन वाइजर के क्विक रिप्लेसमेंट की अनुमति देता है। इस हेलमेट की कीमत वैसे लगभग 6,000 रुपए तक है, लेकिन कुछ ई-कॉमर्स कंपनी इसे 1,550 रुपए तक में बेच रही हैं। कंपनी इस पर 3 महीने की वारंट भी दे रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।