भारत आ रही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 3 मिनट में होगी फुल चार्ज; 252 km का मिलेगा रेंज, जानिए डिटेल्स
भारतीय ग्राहक लंबी चार्जिंग और रेंज की चिंता के कारण इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने से कतराते हैं। इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए गुरुग्राम के एक ईवी स्टार्टअप 'ब्लिंक मोबिलिटी' (Blinq Mobility) ने कमर कस ली है।

भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, आज भी लोग लंबी चार्जिंग टाइम और रेंज की चिंता के कारण इन्हें खरीदने से कतराते हैं। इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए गुरुग्राम के एक ईवी स्टार्टअप 'ब्लिंक मोबिलिटी' (Blinq Mobility) ने कमर कस ली है। यह कंपनी भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार तैयार कर रही है, जो महज 3 मिनट से भी कम समय में आपको 250 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे देगी। सबसे मजेदार बात यह है कि इसके लिए आपको किसी सुपरचार्जर की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह पूरा कमाल 'बैटरी स्वैपिंग' टेक्नोलॉजी के जरिए होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब यह कार लॉन्च होगी तो यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।
पूरी तरह से तैयार है कार
कंपनी ने अभी तक इस कार के ऑफिशियल नाम का खुलासा नहीं किया है। न्यूज वेबसाइट cartoq के अनुसार, फिलहाल इसे 'कार 001' (car 001) कोडनेम दिया गया है। ब्लिंक मोबिलिटी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह कार लगभग पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। इस वीडियो में कार के अंदर एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिख रहा है, जो बैटरी कम होने पर वार्निंग देता है और पास के ही बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का रास्ता दिखाने लगता है। बता दें कि भारतीय मार्केट में किसी इलेक्ट्रिक कार में यह तकनीक पहली बार देखने को मिलने वाली है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Vayve Mobility EVA
₹ 3.25 - 4.49 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
ऐसा है बैटरी स्वैपिंग का प्रोसेस
बैटरी स्वैपिंग के लिए ब्लिंक ने गुरुग्राम में एक बेहद मॉडर्न और ऑटोमैटिक स्वैपिंग स्टेशन तैयार किया है। इस पूरे प्रोसेस को समझने के लिए वीडियो में दिखाया गया है कि कार को सबसे पहले एक खास रैंप पर ले जाया जाता है। इसके बाद ड्राइवर कार के सेंटर कंसोल में दिए गए रोटरी कंट्रोलर की मदद से 'स्वैप मोड' को ऑन करता है। मोड ऑन होते ही मशीन के दो क्लैंप्स कार के पहियों को मजबूती से लॉक कर देते हैं। इसके बाद नीचे लगी ऑटोमैटिक मशीन कार की डिस्चार्ज बैटरी को बिना किसी इंसानी मदद के डिस्कनेक्ट करके निकाल लेती है। उसकी जगह तुरंत फुल चार्ज्ड बैटरी फिट कर देती है।
252 km का मिलेगा रेंज
वीडियो के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया महज 2 मिनट और 48 सेकंड में पूरी हो जाती है। यानी 3 मिनट से भी कम समय में। नई बैटरी लगते ही कार का सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से सेफ्टी चेक करता है और स्क्रीन पर तुरंत 100 पर्सेंट चार्ज के साथ 252 किलोमीटर की रेंज दिखने लगती है। यह कार एक आधुनिक 'स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म' पर बनी है। इसकी वजह से इसकी बैटरी काफी कॉम्पैक्ट है। अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर सही तरीके से उतरता है, तो शहरों में रहने वाले लोगों को चार्जिंग के लंबे इंतजार से हमेशा के लिए आजादी मिल जाएगी।
आइडिया के पीछे किसका हाथ
इस यूनीक आइडिया के पीछे बेहद मजबूत और अनुभवी टीम का हाथ है। ब्लिंक मोबिलिटी की शुरुआत आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र निकेश बिष्ट ने की है। वहीं, कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर (CTO) अंकित कुमार हैं, जो पहले टेस्ला (Tesla) में काम कर चुके हैं। अंकित वहां साइबरट्रक और रोबोटैक्सी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल, कंपनी इस कार के प्रोटोटाइप का गुरुग्राम की सड़कों पर कड़ा रोड टेस्ट कर रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


