टू-व्हीलर्स के लिए माइलेज बढ़ाने वाला टायर लॉन्च, ये राइड क्वालिटी और हैंडलिंग परफॉर्मेंस भी बेहतर करेंगे

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किसी भी गाड़ी में उसके टायर का अहम रोल रहता है। ये गाड़ी की सेफ्टी के साथ उसका माइलेज बढ़ाने का काम भी करते हैं। इस सेगमेंट में कई कंपनियां हैं, जिसमें एमआरएफ टायर, जेके टायर, गुड टायर, ओपोला टायर जैसे कई खिलाड़ी हैं। इसमें एक नाम बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड का भी है।

टू-व्हीलर्स के लिए माइलेज बढ़ाने वाला टायर लॉन्च, ये राइड क्वालिटी और हैंडलिंग परफॉर्मेंस भी बेहतर करेंगे

किसी भी गाड़ी में उसके टायर का अहम रोल रहता है। ये गाड़ी की सेफ्टी के साथ उसका माइलेज बढ़ाने का काम भी करते हैं। इस सेगमेंट में कई कंपनियां हैं, जिसमें एमआरएफ टायर, जेके टायर, गुड टायर, ओपोला टायर जैसे कई खिलाड़ी हैं। इसमें एक नाम बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड का भी है। भारत की बड़ी टायर कंपनियो में शुमार BKT ने दो नए प्रोडक्ट्स BKT जेनोवा और BKT थायरॉस को लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने ऑफिशियली घरेलू टू-व्हीलर टायर सेगमेंट में एंट्री कर ली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ADMS DB
₹ 1.33 लाख
EMI केवल1,800/ माह
पात्रता जांचें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
पात्रता जांचें
Okinawa iPraise+
₹ 1.23 लाख
EMI केवल1,700/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy Rizta
₹ 75,999 - 1.61 लाख
EMI केवल1,000/ माह
पात्रता जांचें
Honda PCX Electric
₹ 1.45 लाख से शुरू
EMI केवल1,900/ माह
पात्रता जांचें
TVS iQube
₹ 1.11 - 1.62 लाख
EMI केवल1,500/ माह
पात्रता जांचें

BKT ऑफ-हाईवे टायर बनाने के लिए जानी जाती है, जिन्हें बड़े माइनिंग ट्रकों पर लगाया जाता है। कंपनी अब टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री के साथ एक नए फेज में जा रही है। BKT जेनोवा को खास तौर पर शहरी यात्रियों के लिए बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह टायर शहरी कस्टमर्स की खास जरूरतों पर फोकस करता है, जिसमें ट्रैफिक में स्टेबिलिटी, सही ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और शहर की अलग-अलग सड़कों पर लंबे समय तक चलने वाली ड्यूरेबिलिटी शामिल है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Harley-Davidson 350

Harley-Davidson 350

₹ 2.5 लाख से शुरू

EMI केवल3,300/ माह
पात्रता जांचें
Hero  Xtreme 200R 2024

Hero Xtreme 200R 2024

₹ 1.35 लाख से शुरू

EMI केवल1,800/ माह
पात्रता जांचें
KTM 390 Adventure S

KTM 390 Adventure S

₹ 3.8 लाख से शुरू

EMI केवल5,000/ माह
पात्रता जांचें
Indian Scout Bobber

Indian Scout Bobber

₹ 13.99 - 17.33 लाख

EMI केवल18,300/ माह
पात्रता जांचें
Keeway Benda Darkflag

Keeway Benda Darkflag

₹ 8 लाख से शुरू

EMI केवल10,500/ माह
पात्रता जांचें
Yezdi Motorcycles Roadking

Yezdi Motorcycles Roadking

₹ 2.2 - 2.3 लाख

EMI केवल2,900/ माह
पात्रता जांचें

दूसरी तरफ, BKT थायरॉस उन राइडर्स के लिए है जो अक्सर मिले-जुले रास्तों पर चलते हैं। यह ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों तरह से इस्तेमाल के लिए है, जो इसे उन लोगों के लिए सही बनाता है जो शहर की लिमिट से बाहर राइड करते हैं या रेगुलर तौर पर टूटी सड़कों और मुश्किल रास्तों से निपटते हैं। दोनों टायर लाइन भारत में बनती हैं और यह रेंज मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों सेगमेंट के लिए है।

BKT ने बताया कि टायरों को इंदौर में मौजूद सरकारी टेस्टिंग फैसिलिटी NATRAX में गाड़ी के लेवल पर किए गए ट्रायल समेत बड़े वैलिडेशन प्रोसेस से गुजारा गया है। इन टेस्ट में वेट और ड्राई ब्रेकिंग असेसमेंट, राइड क्वालिटी इवैल्यूएशन और हैंडलिंग परफॉर्मेंस चेक शामिल हैं। साथ ही, ये टू-व्हीलर को बेहतर माइलेज देने का दावा करते हैं। इसके अलावा, टायरों पर जरूरी BIS सर्टिफिकेशन भी हैं, जो इंडियन रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स का पालन पक्का करते हैं।

माइलेज बढ़ाने वाले कई टायर मौजूद

ब्रिजस्टोन TURANZA 6i 14-इंच से 20-इंच तक के 36 SKU (स्टॉक कीपिंग यूनिट) में आता है। यह SUV, सेडान, हैचबैक और CUV को कवर करने वाले प्रीमियम व्हीकल के लिए है। ये प्रीमियम टायर पूरी तरह 'मेक इन इंडिया' है। ब्रिजस्टोन की इस लिस्ट में डुएलर ऑल-टेरेन (ए/टी) 002 टायर भी शामिल है। ड्यूलर ए/टी002 टायर टेक्नोलॉजी है, जो ऑन-रोड और ऑफ-रोड एक्सपीरियंस को आसान बनाता है। डुएलर ए/टी002 ब्रिजस्टोन की डुएलर रेंज जिसे विशेष रूप से SUV और 4X4 के लिए डिजाइन किया गया है, जो गीली और सूखी सड़क पर बेहतर पकड़ और हैंडलिंग देते हैं।

अपोलो टायर्स भी टू-व्हीलर्स और पैसेंजर व्हीकल्स के लिए ऐसे टायर लॉन्च कर चुकी है, जो इनकी रेंज या माइलेज बढ़ा देते हैं। टायर्स की अपोलो एम्पीयरियन रेंज इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए है। जबकि, अपोलो WAV इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए हैं। कंपनी का दावा है कि इन टायर्स से ज्यादा माइलेज मिलेगा। अपोलो एम्पीयरियन रोलिंग रेसिस्टेंस, कम शोर, इलेक्ट्रिक ट्रेड पैटर्न डिजाइन और एयरोडायनेमिक साइडवॉल के साथ आता है। जो इस कैटेगरी में बेस्ट है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।