बाइक खरीदने में मत करना जल्दबाजी, 6 सप्ताह में 10 नई बाइक ला रही बजाज; इसमें 2 नई पल्सर भी शामिल
बजाज ऑटो जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि हम अगले 6 सप्ताह में 10 और मॉडल जोड़कर अपने पोर्टफोलियो को पूरी तरह से नया रूप देंगे। इनमें से दो बिल्कुल नई मोटरसाइकिलें होंगी, जो 125cc और 150cc सेगमेंट में पल्सर ब्रांड के तहत आएंगी।

बजाज ऑटो टू-व्हीलर सेगमेंट की टॉप कंपनियों में शामिल हैं। इस कंपनी की मोटरसाइकिल की डिमांड भारतीय बाजार के साथ विदेशों में बहुत ज्यादा है। ऐसे में कंपनी अपने पोर्टफोलियो को अब और भी ज्यादा मजबूत करने का प्लान बना रही है। दरअसल, फेस्टिव सीजन से पहले मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कंपनी अगले 6 सप्ताह में 10 नए मोटरसाइकिल मॉडल लॉन्च करेगी। इनमें 125cc और 150cc सेगमेंट में दो बिल्कुल नई पल्सर मोटरसाइकिलें भी शामिल होंगी। इन लॉन्च के साथ बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को रिफ्रेश मिलेगा।
सेल्स धीमी होने के बाद उठाया कदम
कंपनी की पहली तिमाही की कमाई की जानकारी देने के बाद बजाज ऑटो जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा, "आगे बढ़ते हुए, हम अगले 6 सप्ताह में 10 और मॉडल जोड़कर अपने पोर्टफोलियो को पूरी तरह से नया रूप देंगे। इनमें से दो बिल्कुल नई मोटरसाइकिलें होंगी, जो 125cc और 150cc सेगमेंट में पल्सर ब्रांड के तहत आएंगी।" कंपनी ने कुछ मौजूदा प्रोडक्ट्स की बिक्री धीमी होने के बाद ही अपनी मोटरसाइकिल रेंज को अपडेट करना शुरू कर दिया था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Bajaj Pulsar 150
₹ 1.05 - 1.12 लाख
Hero Glamour
₹ 81,063 - 84,751
Hero Glamour XTEC
₹ 90,498 - 95,098
Hero Passion Plus
₹ 80,328 - 84,128
शर्मा ने आगे कहा, "हमने पिछले साल फेस्टिव सीजन के बाद, नवंबर से पोर्टफोलियो को नया रूप देना शुरू किया था। ऐसा इसलिए किया, क्योंकि हमारे पोर्टफोलियो के कई मॉडल, जिन्होंने कोविड के बाद हमें अच्छी स्थिति में बनाए रखा था और मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद की थी, उनकी सेल्स अब कम होने लगी है। हमने सबसे पहले 150cc सेगमेंट को प्राथमिकता दी और नवंबर-दिसंबर के दौरान अपने कई मॉडल्स को अपग्रेड किया। मुझे लगता है कि लगभग 8 मॉडल्स को अपग्रेड किया गया है।"
हायर प्राइस सेगमेंट में भी काम
उन्होंने आगे कहा, "अब बाकी मॉडल्स अगस्त से लॉन्च होने लगेंगे। वहीं, फेस्टिव सीजन से पहले पूरा पोर्टफोलियो नया और अपग्रेड हो जाएगा। जब हम अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के करीब पहुंचेंगे, तो हमारे पास पूरी तरह से नया और अपग्रेड किया गया पोर्टफोलियो होगा। इसका कुछ हिस्सा पहले से ही मौजूद है और कुछ हिस्सा अगस्त से आना शुरू हो जाएगा। हम इंडस्ट्री के ऊपरी हिस्से (हायर प्राइस सेगमेंट) में मार्केट शेयर बढ़ाने की इस स्ट्रैटजी को जारी रखेंगे।"
ईवी सेगमेंट का विस्तार भी करेगी
मोटरसाइकिल के अलावा, कंपनी चेतक ब्रांड के तहत अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करने की भी योजना बना रहा है। नए लॉन्च के बारे में शर्मा ने कहा, "हमारे कुछ लॉन्च आने वाले हैं जो ईवी में नए सेगमेंट खोलेंगे। अगले 6 महीनों में बहुत दिलचस्प लॉन्च होंगे। कंपनी कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड लाने के बजाय चेतक रेंज का विस्तार करना जारी रखेगी।" इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी इस सेगमेंट के लिए प्रोडक्ट डेवलप कर रही है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


