चेकिंग में पुलिस ने रोकी बाइक, चेक किया तो ₹2.29 लाख के 93 चालान पेंडिंग निकले; गाड़ी हुई जब्त
ट्रैफिक पुलिस ने चेंकिंग के दौरान एक ऐसी मोटरसाइकिल को पकड़ा जिस पर 93 चालान पेंडिंग थे। इन सभी चालान की कुल बकाया राशि 2 लाख रुपए से भी बहुत ज्यादा है। चालान नहीं भरने की सूरत में इस मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया।

ट्रैफिक चालान से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें चालान का अमाउंट की मोटरसाइकिल की कीमत से कहीं ज्यादा है। दरअसल, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी बाइक जब्त की जिस पर 93 चालान बकाया थे। इन सभी चालानों का कुल जुर्माना 2,29,000 रुपए था। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शहर के सेक्टर 4/7 चौराहे पर चेकिंग के दौरान यह बाइक जब्त की। खास बात ये है कि इस मोटरसाइकिल की कीमत 1 लाख रुपए से भी कम है।
ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के अभियान के तहत, मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार उन व्हीकल ओनर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने 90 दिनों से ज्यादा समय से ट्रैफिक चालान का भुगतान नहीं किया है। पुलिस वाहन चालकों को उनके बकाया चालानों के बारे में जागरूक भी कर रही है। साथ ही, समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख
Royal Enfield Shotgun 650
₹ 3.94 - 4.09 लाख
Kawasaki Z900
₹ 9.99 लाख
Yamaha RayZR 125
₹ 74,960 - 87,560
Kawasaki Vulcan S
₹ 7.59 - 8.13 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
गाड़ी पर 93 चालान बकाया
पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस एक विशेष चालान प्रवर्तन अभियान के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। सेक्टर 4/7 चौक चेकपॉइंट पर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) मदन पाल ने कॉन्स्टेबल रॉबिन और अन्य ट्रैफिक कर्मियों के साथ जांच के लिए एक मोटरसाइकिल को रोका। जांच करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के विभिन्न प्रावधानों के तहत 93 चालान बकाया थे।
₹2.29 लाख के चालान पेंडिंग
ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "ज्यादातर चालान बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने और जेबरा क्रॉसिंग नियमों के उल्लंघन से संबंधित थे। इन सभी चालानों को मिलाकर इस मोटरसाइकिल पर कुल बकाया जुर्माना राशि 2,29,000 रुपए पाई गई। जब चालक से वाहन से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया, तो वह ऐसा करने में विफल रहा। नतीजतन, बाइक को जब्त कर लिया गया और उसे निर्धारित जब्ती पार्किंग सुविधा में ले जाया गया।"
HSRP नंबर प्लेट लगाने की अपील
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि वे सभी वाहन चालकों से अपील करते हैं कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बकाया चालानों का समय पर भुगतान करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहनों में HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नंबर प्लेट लगी हो। HSRP प्लेट के बिना वाहन नहीं चलाए जाने चाहिए, क्योंकि ये प्लेट पुलिस को आपराधिक, असामाजिक और संदिग्ध तत्वों की पहचान करने और प्रभावी कानून प्रवर्तन कार्रवाई करने में मदद करती हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


