Hindi Newsऑटो न्यूज़Bharat Taxi Reality Check: Ola, Uber, or Bharat Taxi? Which cab is cheaper? Check results
₹36 में सफर! क्या सच में ओला-उबर को पछाड़ देगी भारत टैक्सी? सामने आया चौंकाने वाला रिजल्ट, देखें रियलिटी चेक

₹36 में सफर! क्या सच में ओला-उबर को पछाड़ देगी भारत टैक्सी? सामने आया चौंकाने वाला रिजल्ट, देखें रियलिटी चेक

संक्षेप:

हमने नोएडा सेक्टर 18 से सेक्टर 12 की एक छोटी दूरी (करीब 3–4 किमी.) के लिए तीनों ऐप्स (ओला, उबर, भारत टैक्सी) पर किराया चेक किया और नतीजे काफी दिलचस्प रहे। आइए जानते हैं कि भारत टैक्सी (Bharat Taxi), ओला-ऊबर (Ola-Uber) में कौन ज्यादा सस्ता विकल्प रहा?

Jan 04, 2026 01:12 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑनलाइन कैब बुकिंग आज हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है। Ola और Uber के साथ अब नई भारत टैक्सी (Bharat Taxi) भी बाजार में आ चुकी है। भारत टैक्सी को दिल्ली में लॉन्च किया गया है। इसको दुनिया के सबसे बड़े ड्राइवर-ओन्ड नेटवर्क के रूप में पेश किया गया है। दिल्ली और गुजरात में कार, ऑटो और बाइक तीनों कैटेगरी मिलाकर 56,000 से अधिक ड्राइवर प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर हो चुके हैं। वैसे तो हर प्लेटफॉर्म खुद को सस्ता और बेहतर बताता है, लेकिन असल में किसका किराया कम है, ये जानना थोड़ा मुश्किल है? इसीलिए, हमने नोएडा सेक्टर 18 से सेक्टर 12 की एक छोटी दूरी के लिए तीनों ऐप्स पर किराया चेक किया और नतीजे काफी दिलचस्प रहे। आइए जानते हैं कि क्या भारत टैक्सी (Bharat Taxi) वाकई ओला-ऊबर (Ola-Uber) से सस्ती है?

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मार्केट में 5 धांसू कॉम्पैक्ट SUV लाने जा रही मारुति, महिंद्रा, टाटा

ओला vs ऊबर vs भारत टैक्सी: रियलिटी चेक कैसे किया?

हमने नोएडा सेक्टर-18 से सेक्टर-12 की एक छोटी दूरी (लगभग 4.5 किमी.) के लिए तीनों ऐप्स (ओला vs ऊबर vs भारत टैक्सी) पर किराया चेक किया। नतीजे काफी दिलचस्प रहे।

Bharat Taxi

भारत टैक्सी का किराया

मिनी नॉन-AC: 107

मिनी AC- 110

ऑटो- 76

बाइक टैक्सी- 36

XL कैब- 190

Bharat Taxi

भारत टैक्सी का किराया पहले से दिखता है और सर्ज प्राइसिंग का असर कम दिखता है।

Uber का किराया

उबर गो- 134

ऑटो- 57

बाइक टैक्सी- 41

गो सेडान- 145

Bharat Taxi

उबर कैब बाइक में भारत टैक्सी से महंगी है और ऑटो कैब में उबर भारत टैक्सी से सस्ती पड़ रही थी।

Ola का किराया

मिनी नॉन AC- 111

मिनी-116

बुक एनी- 116-144

बाइक- 63

Bharat Taxi

ओला (Ola) इस रूट पर बाकी प्लेटफॉर्म्स से महंगा नजर आया। ओला (Ola) में किराया ज्यादा है, खासकर जब दूसरी ऐप्स सस्ते विकल्प दे रही हों।

नतीजा क्या निकला?

bharat taxi
ये भी पढ़ें:अरे वाह! ₹100000 से ज्यादा सस्ती मिल रही 28 km माइलेज वाली ये मारुति SUV

इस रूट पर भारत टैक्सी (Bharat Taxi) भरोसेमंद और ट्रांसपेरेंट विकल्प के रूप में सामने आती है। ओला (Ola) और उबर (Uber) की तुलना में भारत टैक्सी (Bharat Taxi) का किराया थोड़ा कम या बराबर है, लेकिन अभी Ola सबसे महंगी साबित हुई। हालांकि, आने वाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत टैक्सी (Bharat Taxi) वाकई Ola-Uber की बादशाहत को चुनौती दे पाती है या नहीं?

कैसे डाउनलोड करें मोबाइल ऐप?

भारत टैक्सी की बुकिंग भारत टैक्सी (Bharat Taxi) मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकती है। इसका राइडर और ड्राइवर दोनों मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अगर आपको कैब सर्विस के लिए राइड का लाभ उठाना है, तो राइडर ऐप (Rider App) डाउनलोड करें। वहीं, इस सेवा जुड़ने के इच्छुक ड्राइवरों को ड्राइबर ऐप (Driver App) डाउनलोड करना होगा।

भारत टैक्सी नाम के कई ऐप्लीकेशन प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। इसलिए, हमने नीचे इस ऐप के लोगो को भी अटैच किया है, जिससे आप सही ऐप डाउनलोड कर सकें।

भारत टैक्सी

नोट- आपके शहर, जगह और समय के अनुसार इन तीनों प्लेटफॉर्म के किराये अलग हो सकते हैं। ये किराया एक निश्चित समय अवधि का है। आपके बुकिंग के टाइमिंग में यह अलग हो सकता है। लाइव हिंदुस्तान इस खबर के माध्यम से किसी भी कैब सर्विस एग्रीगेटर को प्रमोट या क्रिटीसाइज नहीं करता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।