2 लाख Sq M एरिया, 5 लाख विजिटर्स, 17 हॉल के साथ बहुत कुछ; जानिए देश के सबसे बड़े ऑटो इवेंट के बारे में सबकुछ

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

  • 17 से 22 जनवरी 2025 तक होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के लिए ये कितना तैयार है? ये कितने बड़े एरिया में फैला है? इसमें कितने हॉल और एग्जिबिशन कम कन्वेंशन सेंटर हैं? इस इवेंट में कौन सी कंपनियां शामिल हो रही हैं?

2 लाख Sq M एरिया, 5 लाख विजिटर्स, 17 हॉल के साथ बहुत कुछ; जानिए देश के सबसे बड़े ऑटो इवेंट के बारे में सबकुछ

देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल इवेंट 17 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाला है। ये पहला मौका भी है जब इसका नाम ऑटो एक्सपो से बदलकर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो कर दिया गया है। यानी अब ये एक ग्लोबल इवेंट हो गया है। इस इवेंट को पहले ऑटो एक्सपो के नाम से जाना जाता था। वहीं, इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में होता था। अब ये दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला है। भारत मंडपम वही जगह है जिसने G20 समिट की मेजबानी कर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं।

17 से 22 जनवरी 2025 तक होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के लिए ये कितना तैयार है? ये कितने बड़े एरिया में फैला है? इसमें कितने हॉल और एग्जिबिशन कम कन्वेंशन सेंटर हैं? इस इवेंट में कौन सी कंपनियां शामिल हो रही हैं? इसमें कितने विजिटर्स के आने की उम्मीद है? विजिटर्स यहां आने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करा सकते हैं? इस इवेंट से जुड़ी इन तमाम बातों को डिटेल से जानते हैं।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, भारत मंडपम

1. भारत मंडपम कैसा है? ऑटो इवेंट के लिए इसमें कितना स्पेस है?
भारत मंडपम दिल्ली के सेंटर में स्थित है। इसे प्रगति मैदान में तैयार किया गया है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से पहले भारत मंडपम में कई ऑटो इवेंट हो चुके हैं। साथ ही, इसमें कई पॉलिटिकल या अन्य इवेंट भी होते रहे हैं। यानी ये कई अलग तरह के इवेंट की मेजबानी पहले ही कर चुका है। वैसे, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 भारत मंडपम के साथ यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली और इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में भी होगा। यहां पर कम्पोनेंट का शो आयोजित किया जाएगा। चलिए भारत मंडपम में ये इवेंट कितना खास होने वाला है, चलिए इस बार पर भी एक नजर डालते हैं।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, भारत मंडपम

भारत मोबिलिटी 2025 का आयोजन 3 स्थानों पर किया जाएगा। इसमें 17 हॉल और एक बड़ा आउटडोर एरिया शामिल है। ये 200,000+ वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस बड़े पैमाने के आयोजन में 9 से अधिक शो एक साथ आयोजित किए जाएंगे। जो मोबिलिटी ईकोसिस्टम के हर पहलू को एक छतरी के नीचे लाएंगे। इसमें भारत मंडपम (प्रगति मैदान, नई दिल्ली), यशोभूमि (द्वारका, नई दिल्ली) और इंडिया एक्सपो सेंटर (ग्रेटर नोएडा) शामिल हैं।

यहां पर 17 हॉल के साथ बड़ा आउटडोर एरिया है। इसे अलग-अलग एक्जीबिशन और बड़ी भीड़ को मैनेज करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें बड़ी इनडोर और आउटडोर एग्जीबिशन लगा सकते हैं। ये एरिया 200,000+ वर्ग मीटर में फैला है। आयोजकों के मुताबिक, इवेंट में 5 लाख से ज्यादा विजिटर्स शामिल होने का अनुमान है। वहीं, इवेंट में चार चांद लगाने के लिए 5100 से ज्यादा विदेशी एग्जीबिटर्स हिस्सा लेने वाले हैं।

2. इवेंट में कौन-कौन सी कंपनियां आ रही हैं?

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, भारत मंडपम

अब बात करें हैं कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कौन-कौन सी कंपनियां शामिल होने वाली हैं। तो इसमें कई फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर्स कंपनियां शामिल होने वाली हैं। अब तक जिन फोर-व्हीलर कंपनियों ने इस इवेंट में शामिल होने का कन्फर्मेशन किया है उसमें टोयोटा, मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्कोडा और वोक्सवैगन, इसुजु, किआ और JSW MG मोटर इंडिया के नामों की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और BMW जैसे लग्जरी कार ब्रांड ने भी इसमें शामिल होने की पुष्टि कर दी है। वियतनामी EV-ओनली ब्रांड विनफास्ट भी पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनेगी। वहीं, चीनी ऑल-ईवी ब्रांड BYD भी अपनी कारों और SUV को पेश करेगी।

अब बात करें इवेंट में शामिल होने वाली टू-व्हीलर्स कंपनियों की तो इसमें एथर एनर्जी, बजाज ऑटो, बीएमडब्ल्यू मोटरराड, होंडा स्कूटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा इंडिया, ओला इलेक्ट्रिक, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया और टीवीएस जैसी कंपनियों ने शामिल होने की पुष्टि कर दी है। ये सभी अपनी पूरी लाइनअप को इस इवेंट में पेश करेंगे। उम्मीद इस बात की है कि इस लिस्ट में इवेंट आने तक कई और कंपनियों के नाम शामिल हो सकते हैं। खासकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से जुड़ी स्टार्टअप की लिस्ट में इजाफा हो सकता है।

3. इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां शोकेस की जा सकती हैं?
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कई कंपनियां अपने फोर-व्हीलर्स पेश करने वाली हैं। इसमें मारुति सुजुकी, हुंडई इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, MG इंडिया के साथ कई कंपनियों के मॉडल के नाम शामिल हैं। ज्यादातर कंपनियों को फोसक इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स पर रहेगा। इवेंट में अब तक जिन मॉडल के पेश होने की खबरें सामने आ चुकी हैं, उसकी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, भारत मंडपम

>> मारुति ई-विटारा: मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV इस इवेंट के साथ भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में एंट्री की तैयारी कर चुकी है। इस SUV में 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे, जो सिंगल चार्ज पर करीब 500Km की रेंज देंगे। इसमें फ्रंट-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वैरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद है।

>> हुंडई क्रेटा EV: हुंडई इस इवेंट में क्रेटा EV को पेश करने वाली है। इससे जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेटा EV की सिंगल चार्ज पर 500Km से अधिक की रेंज होगा। इसे मल्टीपल बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, क्रेटा EV के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस से जड़ी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

>> हुंडई आयोनिक 9: कंपनी क्रेटा EV के साथ अपनी प्रीमियम आयोनिक 9 इलेक्ट्रिक SUV को भी पेश कर सकती है। आयोनिक 9 एक 3-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV है, जो किआ EV9 के साथ अपना प्लेटफॉर्म शेयर करती है। इसमें 110.3 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज पर 620Km की रेंज देता है।

>> टाटा हैरियर EV: टाटा मोटर्स इस इवेंट में हैरियर EV को पेश करने वाली है। इसमें 60kWh का बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 500Km की रेंज देती है। टाटा ने पहले ही खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक SUV में V2L और V2V चार्जिंग कैपेसिटी से लैस होगा। इसे AWD सेटअप के साथ पेश किया जाएगा।

>> टाटा सिएरा EV: टाटा मोटर्स इस इवेंट में सिएरा EV को भी पेश कर सकती है। इस SUV को ऑल-इलेक्ट्रिक और ICE दोनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ बेचा जाएगा। सिएरा ICE नए ATLAS प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की संभावना है। सिएरा ईवी, हैरियर ईवी के Gen2 EV प्लेटफॉर्म का यूज करेगी। ये सिंगल चार्ज पर 450Km से 550Km की रेंज देगी।

>> MG साइबरस्टर रोडस्टर: MG भी इस इवेंट में अपने प्रीमियम चैनल एमजी सेलेक्ट के तहत 1960 के दशक की एमजी बी रोडस्टर से इंस्पायर इलेक्ट्रिक रोडस्टर साइबरस्टर को पेश करेगी। ये कार 528bhp की पावर और 570Km की रेंज देने में सक्षम है। ये कार इवेंट के साथ 12 शहरों में एमजी सेलेक्ट के खास एक्सपीरियंस सेंटर के साथ अपना डेब्यू करेगी।

>> किआ EV4: ऐसी खबरें है कि किआ भी इस इवेंट में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को पेश कर सकती है। EV4 अभी भी कॉन्सेप्ट फॉर्म में है, लेकिन इसे पेश किया जा सकता है। ये मारुति ई-विटारा और हुंडई क्रेटा EV की कॉम्पटीटर रहेगी। माना जा रहा है कि इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी की मौजूदा EV6 और आने वाली EV5 से नीचे रखा जाएगा।

>> BYD सीगल: चीनी कंपनी BYD भी इस इवेंट में सीगल इलेक्ट्रिक हैचबैक को पेश कर कती है। सीगल दुनियाभर में BYD के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है। ये सिंगल चार्ज पर 400Km तक की रेंज देती है। हालांकि, BYD ने भारत में सीगल को लॉन्च करने की योजना की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इवेंट में इसकी मौजूदगी कंपनी के बढ़ते प्रभाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा।

>> महिंद्रा XEV 7e: महिंद्रा इस इवेंट में अपनी फ्लैगशिप XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश कर सकती है। इसे XEV 7e नाम दिए जाने की भी खबरें हैं। नया मॉडल XEV 9e और BE 6e के हालिया लॉन्च के बाद आ सकता है, जो महिंद्रा के इलेक्ट्रिक SUV के बढ़ते पोर्टफोलियो में शामिल रहेगा।

>> विनफास्ट का डेव्यू: वियतनामी की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओनली ब्रांड विनफास्ट भी इस इवेंट का हिस्सा बनेगी। कंपनी इस इवेंट के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी लाइनअप को इवेंट में पेश करेगा।

4. विजिटर्स अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस इवेंट में आने वाले विजिटर्स को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद भी उन्हें यहां एंट्री करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप भी इस इवेंट में शामिल होना चाहते हैं, तब हम आपको रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस बता रहे हैं। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ये इवेंट 17 से 22 जनवरी तक चलने वाला है। यानी आपको इनमें से किसी एक दिन की ही प्लानिंग करनी पड़ेगी।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, भारत मंडपम

विजटर्स को रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पपहले www.bharat-mobility.com वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद इसकी visitor कैटेगरी में जाकर visitor-registration पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। यहां पर आपको जरूर डिटेल देनी होंगी। इसमें अपने नाम, शहर, पिनकोड, स्टे, कंट्री, एड्रेस, फोन नंबर, ईमेल, विजिट डेट जैसी कई जानकारी देनी होंगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।