आईक्यूब, चेतक, रिज्टा की 'नींद उड़ाने' नया स्कूटर लॉन्च; सिंगल चार्ज पर 178Km रेंज, जानिए फीचर्स-कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 3.8kWh की LFP बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इसे IP67 रेटिंग मिली है। वहीं, इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 178km है। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले भी मिलता है।

BGauss C12 MaxR Launched at Rs. 1.46 Lakh
178Km रेंज वाला नया स्कूटर लॉन्च
BGauss C12 MaxR
केवल
₹2,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी बीगॉस (BGauss) ने बाजार में अपना नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम C12 MaxR है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपए है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि ये इस स्कूटर की इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। बाद में इस कीमत में इजाफा कर दिया जाएगा। दरअसल, बाद में PM E-Drive इंसेंटिव के साथ इसकी कीमत 1.55 लाख रुपए हो जाएगी। ये कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे पावरफुल और हाई रेंज वाला मॉडल भी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल₹1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल₹2,000/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.2 - 1.75 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें

बीगॉस C12 MaxR की बैटरी रेंज
C12 MaxR के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 3.8kWh की LFP बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इसे IP67 रेटिंग मिली है। वहीं, इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 178km है। इसमें BGauss की नई HyperZen इन-व्हील मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 4.2kW ​​की पीक पावर देती है और 75kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड देती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ईको, राइड और स्पोर्ट मोड के साथ-साथ रिवर्स मोड, क्रूज कंट्रोल और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे यूजफुल फीचर्स भी मिलते हैं।

बीगॉस C12 MaxR के फीचर्स

C12 MaxR के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले भी मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल नोटिफिकेशन, राइड और चार्जिंग की जानकारी, यूजर प्रोफाइल और कई डिस्प्ले थीम जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा, इसमें फॉल डिटेक्शन, USB चार्जिंग, साइड स्टैंड सेंसर, कनेक्टेड फंक्शंस, SOS और DigiLocker इंटीग्रेशन जैसे फीचर भी शामिल हैं।

अब बात करें स्कूटर में मिलने वाले स्टोरेज की तो इसकी सीट के नीचे दो हेलमेट रखने की जगह मिल जाती है। वहीं, स्कूटर में लॉक होने वाला फ्रंट कम्पार्टमेंट, बोतल और मोबाइल होल्डर, छाता होल्डर और बड़ा फ्लोरबोर्ड दिया गया है। यह स्पार्कलिंग वाइन के साथ शैंपेन गोल्ड, टेरा ग्रीन के साथ शैंपेन गोल्ड, पर्ल व्हाइट और साटन ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।

बीगॉस C12 MaxR का हार्डवेयर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12-इंच के एलॉय व्हील मिलते हैं। इसके रियर में CBS के साथ 220mm फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है। सस्पेंशन के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और फाइव स्टेप एडजेस्टेबल नाइट्रॉक्स गैस-चार्ज रियर यूनिट द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है, जबकि पेलोड कैपेसिटी 150 किलोग्राम आंकी गई है। इसकी रेंज को देखते हुए बाजार में इसका सीधा मुकाबला ओला S1, बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, एथर रिज्टा जैसे मॉडल से होगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़आईक्यूब, चेतक, रिज्टा की 'नींद उड़ाने' नया स्कूटर ई-लॉन्च, रेंज 178Km