फुल चार्ज करने पर 1200 km तक दौड़ती है यह EV, कीमत सिर्फ ₹3.47 लाख; साथ में 7-इंच का टचस्क्रीन भी
आजकल पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में हर कोई एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार का सपना देख रहा है। आपका यह सपना बेस्ट्यून (Bestune) पूरी कर सकती है।

आजकल पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में हर कोई एक सस्ती और टिकाऊ इलेक्ट्रिक कार का सपना देख रहा है। आपका यह सपना चीन की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बेस्ट्यून (Bestune) पूरी कर सकती है। बता दें कि कंपनी से साल 2023 में चीन में नई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार शाओमा (Xiaoma) को लॉन्च किया था। इस छोटी सी कार ने अपनी कम कीमत और ज्यादा रेंज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






1200 किमी तक है रेंज
इस कार की सबसे बड़ी ताकत इसकी रेंज है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की स्टैंडर्ड रेंज 800 किलोमीटर के आसपास है। हालांकि, रेंज एक्सटेंडर सिस्टम के साथ यह एक बार फुल चार्ज होने पर 1200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसका मतलब है कि आप एक बार चार्ज करके शहर के भीतर हफ्तों तक घूम सकते हैं। इतनी कम कीमत में इतनी लंबी रेंज फिलहाल किसी और कार में देखने को नहीं मिलती।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
3.47 लाख है शुरुआती कीमत
चीन में इसकी शुरुआती कीमत मात्र 30,000 युआन (करीब 3.47 लाख रुपये) रखी गई है। जबकि इसका सबसे प्रीमियम मॉडल 50,000 युआन (लगभग 5.78 लाख रुपये) में मिल रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसका इंटीरियर डुअल-टोन थीम पर आधारित है, जो इसे अंदर से काफी खूबसूरत और प्रीमियम अहसास देता है। इसमें पावर विंडो, डिजिटल क्लस्टर और म्यूजिक सिस्टम जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।
कुछ ऐसा है डाइमेंशन
डिजाइन की बात करें तो शाओमा काफी 'क्यूट' और स्टाइलिश लगती है। इसकी लंबाई 3000mm और चौड़ाई 1510mm है, जो इसे भारी ट्रैफिक वाले इलाकों और तंग गलियों के लिए एकदम परफेक्ट बनाती है। छोटे साइज के बावजूद इसमें बैठने की जगह को काफी स्मार्ट तरीके से मैनेज किया गया है। सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसमें ड्राइवर-साइड एयरबैग और एबीएस (ABS) जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं।
कब होगी भारत में एंट्री?
इस माइक्रो EV में 20 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसे पिछले पहियों (रियर शाफ्ट) पर फिट किया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें LFP (लिथियम-आयरन फॉस्फेट) तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तेजी से बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे आने वाले समय में यहां भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


