₹6.85 लाख की इस कार ने निकाल दी सबकी हेकड़ी; नेक्सन, पंच, ब्रेजा भी छूटी पीछे, मई में 20,686 लोगों ने खरीदा
भारतीय ग्राहकों के बीच सब-4 मीटर SUV की पॉपुलरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट की बिक्री में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) ने मई, 2026 में सबको पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय ग्राहकों के बीच सब-4 मीटर SUV की पॉपुलरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) ने मई, 2026 में अपना जबरदस्त दबदबा बनाते हुए टाटा पंच और नेक्सन जैसी धाकड़ गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। मारुति फ्रोंक्स ने बीते महीने यानी मई, 2026 में 20,686 यूनिट कार की बिक्री करके इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। इस दौरान फ्रोंक्स की बिक्री में सालाना आधार पर 52.3 पर्सेंट की बंपर बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की 10 सबसे ज्यादा बिकने एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही टाटा पंच
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। पंच ने इस दौरान 53.9 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,208 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा की ही नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 45.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,100 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी की ब्रेजा रही। ब्रेजा ने इस दौरान 13.8 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,425 यूनिट कार की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख
Toyota Belta
₹ 10 लाख से शुरू
Toyota Supra
₹ 85 - 95 लाख
Toyota Hilux
₹ 28.52 - 36 लाख
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
55% बढ़ गई वेन्यू की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। वेन्यू ने इस दौरान 55.8 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,714 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सोनेट रही। सोनेट ने इस दौरान 20.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,707 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा की नई 3XO रही। महिंद्रा 3XO ने 15.5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 6,717 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही टोयोटा टैसर
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई एक्सटर रही। एक्सटर ने इस दौरान 11.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,595 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कायलाक रही। कायलाक ने इस दौरान 30.4 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,443 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा टैसर रही। टोयोटा टैसर ने इस दौरान 17.8 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,496 यूनिट कारों की बिक्री की।
फ्रोंक्स की कीमत और माइलेज
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स दो दमदार पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। इसमें पहला 1.2-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। जबकि दूसरा 1.0-लीटर का टर्बो बूस्टरजेट इंजन है। इसके अलावा, इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलता है। बता दें कि इसके पेट्रोल वैरिएंट्स करीब 20 किमी से लेकर 22.89 किमी प्रति लीटर और CNG मॉडल में 28.51 किमी प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 11.98 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


