हाइब्रिड गाड़ी मतलब यह फैमिली कार, सबको पछाड़कर बिक्री में बनी नंबर-1; विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा भी पीछे
भारतीय ग्राहकों के बीच Toyota Innova Hycross का एक अलग ही क्रेज रहता है। एक बार फिर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।

भारतीय ग्राहकों के बीच टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) का एक अलग ही क्रेज रहता है। बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई मॉडल-वाइज हाइब्रिड सेल्स की रिपोर्ट आ चुकी है। एक बार फिर टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। बता दें कि अप्रैल महीने में इसकी कुल 4,100 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, मार्च 2026 में यह आंकड़ा 6,357 यूनिट का था। यानी मंथली बिक्री में 35.5 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं पिछले महीने इस सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में विस्तार से।






दूसरे नंबर पर रही हायराइडर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी टोयोटा की ही पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर रही। हाइराइडर ने इस दौरान कुल 2,657 हाइब्रिड यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि मार्च, 2026 में इसकी 3,191 यूनिट्स बिकी थीं। यानी हाइराइडर की मंथली बिक्री में भी 16.7 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, टोयोटा के इन दोनों टॉप मॉडल्स की बिक्री कम होने के बावजूद हाइब्रिड गाड़ियों के शौकीनों के बीच इनका दबदबा पूरी तरह साफ नजर आ रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Hycross
₹ 18.86 - 30.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 10.99 - 20.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Camry
₹ 48.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Vellfire
₹ 1.2 - 1.3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 34.76 - 50.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
तीसरे नंबर पर रही विक्टोरिस
बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने इस दौरान 116.1 पर्सेंट की मंथली बढ़ोतरी के साथ कुल 793 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि मार्च, 2026 में यह आंकड़ा सिर्फ 367 यूनिट था। इसके अलावा, बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। ग्रैंड विटारा ने 5.4 पर्सेंट की मंथली बढ़ोतरी के साथ कुल 426 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि पांचवें नंबर पर मौजूद मारुति इनविक्टो ने 24.1 पर्सेंट की मंथली बढ़ोतरी के साथ कुल 237 यूनिट कार की बिक्री की।
48% घट गई वेलफायर की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर टोयोटा कैमरी रही। टोयोटा कैमरी ने इस दौरान 9.1 पर्सेंट की मंथली गिरावट के साथ कुल 199 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा की करोड़ों रुपये वाली लग्जरी वैन वेलफायर रही। वेलफायर ने इस दौरान 47.3 पर्सेंट की भारी गिरावट के साथ सिर्फ 118 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, लिस्ट में आखिरी नंबर पर होंडा सिटी हाइब्रिड रही। सिटी हाइब्रिड ने इस दौरान 41.7 पर्सेंट की मंथली गिरावट के साथ सिर्फ 70 यूनिट कार की बिक्री की।
क्या कहते हैं ऑटो एक्सपर्ट्स
ओवरऑल हाइब्रिड मार्केट के लिए अप्रैल, 2026 का महीना थोड़ा सुस्त साबित हुआ। बता दें कि मार्च, 2026 में कुल 11,073 हाइब्रिड गाड़ियां बिकी थीं। जबकि अप्रैल, 2026 में यह आंकड़ा गिरकर 8,600 यूनिट पर आ गया। यानी पूरे सेगमेंट की कुल मंथली बिक्री में 22.3 पर्सेंट की कमी देखी गई है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत होने की वजह से मार्केट में यह हल्की गिरावट आई है। हालांकि, पर्यावरण और जेब दोनों के लिए फायदेमंद होने के कारण आने वाले दिनों में हाइब्रिड कारों की डिमांड फिर से रफ्तार पकड़ेगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


