सबको चाहिए रॉयल एनफील्ड की यही बाइक; ये बुलेट, हंटर, हिमालयन भी नहीं; मार्च में 37000 लोगों ने खरीदा
भारतीय ग्राहकों के बीच 350cc से 450cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो इस बार भी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बादशाहत बरकरार रखा है।

भारतीय ग्राहकों के बीच 350cc से 450cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो इस बार भी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए बिक्री में दबदबा बनाया है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को मार्च महीने में कुल 37,144 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर क्लासिक 350 की बिक्री में करीब 12.17 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 33,115 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान इस सेगमेंट के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।






दूसरे नंबर पर रही रॉयल एनफील्ड बुलेट
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट ने मार्च 2026 के दौरान 8.10 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 23,767 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का कब्जा रहा। हंटर ने इस दौरान 23.13 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़त के साथ कुल 20,881 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 रही। मीटियोर ने 20.07 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,701 यूनिट्स बेचीं। यानी टॉप-4 पोजीशन पर सिर्फ एक ही कंपनी का राज रहा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Himalayan 450
₹ 3.06 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जावा और होंडा के बीच कड़ी टक्कर
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर जावा येज्दी BSA रही। जावा येज्दी ने 98.67 पर्सेंट की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,617 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा CB 350 रही। होंडा CB 350 ने इस दौरान 270.23 पर्सेंट की तूफानी बढ़त के साथ कुल 4,365 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा मात्र 1,179 यूनिट था। दूसरी ओर सातवें नंबर पर इस लिस्ट में ट्रायम्फ 400 रही। ट्रायम्फ ने इस दौरान 26.77 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 2,823 यूनिट्स की बिक्री की।
हिमालयन की बिक्री में उछाल
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा हाईनेस रही। होंडा हाईनेस ने इस दौरान 7.18 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 2,523 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर एडवेंचर बाइक लवर्स की पसंद रॉयल एनफील्ड हिमालयन रही। हिमालयन ने इस दौरान 40.29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,284 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 1,628 यूनिट था।
हार्ले डेविडसन ने भी मारी एंट्री
दसवें नंबर पर इस लिस्ट में हार्ले डेविडसन X440 रही। हार्ले डेविडसन ने इस दौरान कुल 2,202 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल इसी महीने इस बाइक की बिक्री जीरो थी। यानी इस साल इसने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कुल मिलाकर देखें तो 350cc से ऊपर के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो ने मार्केट शेयर का बड़ा हिस्सा अपने नाम किया है। वहीं, होंडा और जावा जैसे ब्रांड्स भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


