टॉप 5 अफोर्डेबल ईवी, लिस्ट में मारुति सुजुकी और एमजी भी भी, 75 पर्सेंट तक की रीसेल वैल्यू

Feb 28, 2026 12:04 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यहां हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद कुछ अफोर्डेबल ईवी कारों के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में मारुति और एमजी के साथ विन्फास्ट की शानदार ईवी कारें शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।

टॉप 5 अफोर्डेबल ईवी, लिस्ट में मारुति सुजुकी और एमजी भी भी, 75 पर्सेंट तक की रीसेल वैल्यू

इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज बढ़ रहा है। ग्राहक अब ईवी गाड़ियों को पहले के मुकाबले ज्यादा खरीद रहे हैं। ईवी गाड़ियों की कीमत पेट्रोल और डीजल वीइकल्स के मुकाबले थोड़ी अधिक होती है। ऐसे में अगर आप बजट के चलते ईवी कार लेने का मन नहीं बना पा रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी मदद करने वाले हैं। यहां हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद कुछ अफोर्डेबल ईवी कारों के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में मारुति और एमजी के साथ विन्फास्ट की शानदार ईवी कारें शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

VinFast VF6 and VF7

वियतनाम की विनफास्ट भारत में अपनी दोनों इलेक्ट्रिक कार- VF6 और VF7 बाद 75 पर्सेंट तक रीसेल वैल्यू दे रही है। यह कारें 2-5 साल के लिए स्ट्रक्चर्ड बायबैक ऑप्शन के साथ आती हैं और अगर ओनर किसी दूसरे विनफास्ट मॉडल में अपग्रेड करता है, तो 3 प्रतिशत का लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ICE वीइकल एक्सचेंज करने पर 1.3 लाख रुपये का भारी एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। VF6 की शुरुआती कीमत 17.29 लाख रुपये और VF7 की शुरुआती कीमत 21.89 लाख रुपये है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7.5 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14 - 18.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG M9 EV

MG M9 EV

₹ 69.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
vf 7

MG Comet EV

साइज के हिसाब से एमजी कॉमेट देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है। यह भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक भी है। इस ईवी हैचबैक की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये (सर्विस प्रोग्राम बैटरी के साथ) और 7.62 लाख रुपये (बैटरी के साथ) है। एमजी मोटर इंडिया 3 साल बाद 60 प्रतिशत तक का अश्यूर्ड बायबैक वैल्यू दे रही है। इसके अलावा कंपनी 3 से 5 साल पीरियड के आधार पर 40-60 प्रतिशत की बायबैक वैल्यू भी दे रही है।

mg

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी ई विटारा को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। ई विटारा बायर्स को 3 साल/45,000 किलोमीटर तक गाड़ी की वैल्यू का 60 पर्सेंट तक और 4 साल/60,000 किलोमीटर तक 50 पर्सेंट तक बायबैक मिलेगा। इसके अलावा ई विटारा खरीदने के लिए ग्राहकों को लुभाने के लिए मारुति सुजुकी एक 7.4 किलोवाट एसी वॉल बॉक्स चार्जर फ्री दे रही है। ग्राहकों को 'ई फॉर मी' एप्लिकेशन के जरिए 1 साल की मुफ्त पब्लिक चार्जिंग, 8 साल/1,60,000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी और 3 साल की स्टैंडर्ड वाहन वारंटी भी मिलेगा। ई विटारा की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (BaaS) और 15.99 लाख रुपये (बैटरी सहित) है।

MG Windsor EV

भारत में फिलहाल सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार एमडी विंडसर है। इसने टाटा मोटर्स की नेक्सॉन ईवी को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी इसे 3-5 साल के टाइम पीरियड के लिए 40-60 पर्सेंट की अश्योर्ड बायबैक के साथ ऑफर कर रही है। बायबैक का अमाउंट कार की कंडीशन पर निर्भर करेगा। इस वक्त BaaS (बेसिक असिस्टेंस) वाली विंडसर ईवी की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है और बैटरी सहित स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपये है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।