खरीदनी है नई-नवेली 'बुलेट 650', शोरूम जाने से पहले देख लें ये 5 बड़ी खूबियां
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में आपको पुरानी यादों के साथ-साथ आज के जमाने की दमदार परफॉर्मेंस का मजा मिलने वाला है। कंपनी ने इसमें वही आजमाया हुआ 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है।

अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की 'बुलेट' के दीवाने हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, रॉयल एनफील्ड ने अपने सबसे भरोसेमंद 650 प्लेटफॉर्म को और बड़ा करते हुए भारतीय मार्केट में अपनी सबसे नई और सबसे पावरफुल 'बुलेट 650' (Bullet 650) को उतार दिया है। बता दें कि बुलेट नाम कोई नया नहीं है। साल 1932 से यह नाम भारतीय सड़कों पर राज कर रहा है। इस नए लॉन्च की सबसे खास बात यह है कि यह अब तक के इतिहास की सबसे पावरफुल बुलेट बन गई है। यह पुराने रेट्रो स्वैग और नए जमाने की रफ्तार का एक डेडली कॉम्बिनेशन है। आइए जानते हैं इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां के बारे में विस्तार से।
दमदार इंजन और मॉडर्न परफॉर्मेंस
इस नई बुलेट 650 में आपको पुरानी यादों के साथ-साथ आज के जमाने की दमदार परफॉर्मेंस का मजा मिलने वाला है। कंपनी ने इसमें वही आजमाया हुआ 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है। यह 47bhp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Royal Enfield Bullet 650
₹ 3.65 लाख
Royal Enfield Classic 650
₹ 3.61 - 3.75 लाख
Royal Enfield Interceptor 650
₹ 3.15 - 3.63 लाख
Royal Enfield Super Meteor 650
₹ 3.99 - 4.32 लाख
Keeway V302C
₹ 4.22 लाख
BSA Gold Star 650
₹ 3.1 - 3.45 लाख
एकदम जुदा और विंटेज लुक
रॉयल एनफील्ड ने इसमें कुछ ऐसे बदलाव किए हैं जो इसे एकदम जुदा और रेट्रो लुक देते हैं। इसके फ्यूल टैंक पर हाथ से की गई खूबसूरत 'पिनस्ट्राइपिंग' और मेटल के शानदार बैज इसके विंटेज लुक को और निखारते हैं। इसके अलावा, इसका बॉक्स शेप वाला रियर फेंडर इसे क्लासिक के गोल डिजाइन से बिल्कुल अलग पहचान देता है।
कमाल का कंफर्ट
लंबी राइडिंग के शौकीनों के लिए यह बाइक किसी वरदान से कम नहीं है। इसका राइडिंग पोस्चर बेहद आरामदायक है। पूरी 650cc रेंज में बुलेट 650 अपने सिटिंग अरेंजमेंट की वजह से सबसे अलग खड़ी होती है। इसमें एक सिंगल-पीस स्टेप्ड सीट दी गई है, जो राइडर और पीछे बैठने वाले पिलियन दोनों को बहुत ही नैचुरल और कंफर्टेबल राइड देती है। इसके हैंडलबार की पोजीशन को भी इस तरह सेट किया गया है कि आपको झुककर नहीं बैठना पड़ता।
भरोसेमंद हार्डवेयर
लुक भले ही पुराना हो, लेकिन इसके नीचे छुपा हार्डवेयर एकदम मॉडर्न और मजबूत है। बाइक में क्लासिक 650 वाला ही मजबूत चेसिस और सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। इसके फ्रंट में 120 मिमी ट्रैवल वाला शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 90 मिमी ट्रैवल वाला ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। साथ ही, ट्रेडिशनल लुक को बनाए रखने के लिए इसमें 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर स्पोक व्हील्स के साथ ट्यूब वाले टायर दिए गए हैं।
नए जमाने के धांसू फीचर्स
रॉयल एनफील्ड ने इसके पुराने रेट्रो लुक से कोई छेड़छाड़ किए बिना इसमें आज के जमाने के सभी जरूरी फीचर्स को फिट कर दिया है। बाइक में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए 'ट्रिपर पॉड' मिलता है, ताकि आप रास्ता न भटकें। इसके अलावा, रास्ते में फोन चार्ज करने के लिए एक यूएसबी (USB) पोर्ट और तगड़ी सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल एबीएस (ABS) दिया गया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


