Hindi Newsऑटो न्यूज़before buying a second-hand electric car keep these three things in mind
खरीदने जा रहे सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक कार तो इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानिए पूरी डिटेल्स

खरीदने जा रहे सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक कार तो इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानिए पूरी डिटेल्स

संक्षेप:

भारत में इलेक्ट्रिक कारें (EV) अभी भी पेट्रोल-डीजल मॉडलों की तुलना में नई हैं। हालांकि, लगातार इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इन्हें खरीदने वालों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुरानी इलेक्ट्रिक कारों का बाजार भी बड़ा हो रहा है।

Nov 21, 2025 04:57 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में इलेक्ट्रिक कारें (EV) अभी भी पेट्रोल-डीजल मॉडलों की तुलना में नई हैं। हालांकि, लगातार इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इन्हें खरीदने वालों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुरानी इलेक्ट्रिक कारों का बाजार भी बड़ा हो रहा है। हालांकि, एक सच यह भी है कि इलेक्ट्रिक कारें रिसेल वैल्यू में काफी पीछे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EVs अपनी वैल्यू पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में लगभग दोगुनी तेजी से खोती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह बैटरी की लाइफ और रिप्लेसमेंट कॉस्ट है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इन बातों का रखें ध्यान

इलेक्ट्रिक वाहनों में तकनीक तेजी से बदल रही है। हर नया मॉडल ज्यादा रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ आता है जिससे पुराने मॉडल जल्दी आउटडेटेड लगने लगते हैं। यही वजह है कि पुरानी EVs की कीमतें जल्दी गिरती हैं। ऐसे में यदि आप सेकेंड-हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों पर खास ध्यान देना जरूरी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.99 - 14.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Vayve Mobility EVA

Vayve Mobility EVA

₹ 3.25 - 4.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen eC3

Citroen eC3

₹ 12.76 - 13.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Rolls-Royce Spectre

Rolls-Royce Spectre

₹ 7.5 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बैटरी वारंटी

यूज्ड EV खरीदते समय सबसे पहला सवाल बैटरी वारंटी का होना चाहिए। कई कंपनियां बैटरी पर 8 साल तक की वारंटी देती हैं। हालांकि, यह वारंटी सिर्फ पहले मालिक तक सीमित होती है। रीसेल होने पर बैटरी वारंटी खत्म हो जाती है। यानी सेकेंड-हैंड खरीदार को यह सेफ्टी नहीं मिलेगी।

बैटरी हेल्थ

बैटरी हर साल करीब 2 से 5 पर्सेंट तक परफॉर्मेंस खोती है। इसलिए इस्तेमाल की गई EV देखते समय बैटरी की सेहत और उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट ध्यान से जांचें। बैटरी कितने साल पुरानी है, किस मौसम और किन कंडीशंस में चलाई गई, ये सब उसके प्रदर्शन पर असर डालते हैं।

बैटरी रेंटल (BaaS)

कई कंपनियां अब Battery-as-a-service (BaaS) का ऑप्शन दे रही हैं। इसमें बैटरी अलग से किराये पर मिलती है यदि आप प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करते हैं। इससे बैटरी खराब होने का रिस्क कम हो जाता है। लेकिन जरूरी है कि कंपनी से यह कन्फर्म करें कि क्या यह सुविधा सेकेंड-हैंड खरीदार पर भी लागू होगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।