इस एक गलती के चलते RTO ने 47 कारों को कर लिया जब्त, ₹31 लाख भी वसूले; कार चलाने वाले सभी जान लें

लाइव हिन्दुस्तान
share

कर्नाटक परिवहन विभाग ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो या स्लाइडशो शेयर किया है। विभाग ने 12 अक्टूबर को एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें उन व्हीकल पर कार्रवाई की गई जो दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड थे, लेकिन कर्नाटक की सड़कों पर बिना रोड टैक्स चुकाए चलाए जा रहे थे।

Bangalore RTO Seized Out Of State 47 Cars
एक गलती के चलते RTO ने 47 कारों को किया जब्त

किसी भी शहर के अंदर अक्सर दूसरे शहरों और राज्यों की गाड़ियां दिख जाती हैं। इनमें कई गाड़ियां ऐसी होती हैं जो लोग दूसरे राज्यों से खरीदकर अपने राज्य में ले आते हैं। हालांकि, ऐसी गाड़ियों का शहर के RTO में रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है, लेकिन लोग ऐसा नहीं करते। जिसके चलते कई बार उन्हें इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। इन दिनों बेंगलुरु (कर्नाटक) में लोगों को इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बेंगलुरु RTO ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड 47 व्हीकल को जब्त किया है। इन्हें लेकर RTO का आरोप है कि उनका कर्नाटक में अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था।

कर्नाटक परिवहन ने शेयर किया वीडियो
कर्नाटक परिवहन विभाग ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो या स्लाइडशो शेयर किया है। विभाग ने 12 अक्टूबर को एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें उन व्हीकल पर कार्रवाई की गई जो दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड थे, लेकिन कर्नाटक की सड़कों पर बिना रोड टैक्स चुकाए चलाए जा रहे थे। परिवहन विभाग और RTO के अधिकारियों ने दूसरे राज्यों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों को रोका। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने लगभग 47 वाहनों को जब्त किया और उनके चालान काटे। वीडियो में बताया गया है कि डिपार्टमेंट ने इन व्हीकल ओनर्स से 31 लाख रुपए का टैक्स भी वसूला।

पहले फेरारी सुपरकार भी जब्त की गई
जब्त किए गए व्हीकल में कई लग्जरी कारें भी शामिल थीं। इनमें से कुछ व्हीकल उन लोगों के हैं जो काम के सिलसिले में बेंगलुरु आ गए हैं, जबकि कुछ अन्य व्हीकल दूसरे राज्यों से सेकंड हैंड खरीदे गए थे, लेकिन उन्हें कर्नाटक में दोबारा रजिस्टर नहीं कराया गया था। यह पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु RTO ने इस तरह की कार्रवाई की है। पिछले साल, ऐसी रिपोर्टें आई थीं कि अधिकारियों ने करोड़ों रुपए का रोड टैक्स ना चुकाने के आरोप में एक फेरारी सुपरकार को जब्त कर लिया था।

मोटर व्हीकल एक्ट के नियम
सेंट्रल मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988 के तहत, किसी एक राज्य में रजिस्टर्ड व्हीकल को आमतौर पर दूसरे राज्य में 12 महीने तक बिना किसी नए रजिस्ट्रेशन के चलाया जा सकता है। अगर व्हीकल इस टाइम-लिमिट के बाद भी उसी नए राज्य में रहता है, तो ओनर को उसे दोबारा री-रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन करना पड़ता है। हालांकि, कर्नाटक मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2014 के अनुसार, दूसरे राज्यों के व्हीकल के लिए कर्नाटक में रहने की 30 दिनों की समय-सीमा तय की गई है। इस अवधि के बाद, इन व्हीकल पर राज्य के टैक्स नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

रोड टैक्स का कैलकुलेशन
ये नियम मुख्य रूप से उन लोगों पर लागू होते हैं जो बेंगलुरु में आकर बस गए हैं, लेकिन अभी भी दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड व्हीकल का इस्तेमाल कर रहे हैं। रोड टैक्स का कैलकुलेशन व्हीकल की उम्र और कैटेगरी के आधार पर की जाती है। जैस, अगर कोई व्हीकल 10 साल पुराना है और उसका रजिस्ट्रेशन या टैक्स पीरियड 15 साल का है, तो संबंधित राज्य के नियमों के अनुसार, टैक्स की गणना बाकी बचे 5 सालों के लिए की जा सकती है। इसी तरह, 2 साल पुराने व्हीकल के मामले में टैक्स का कैलकुलेशन बाकी बचे 13 सालों के लिए हो सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इस एक गलती के चलते RTO ने 47 कारों को कर लिया जब्त, ₹31 लाख भी वसूले