Hindi Newsऑटो न्यूज़Baleno dominates maruti suzuki wholesale volumes in dec 2025, check all details
इस कार के आगे फ्रोंक्स, डिजायर, स्विफ्ट, ब्रेजा की बोलती बंद, बनी नंबर-1; 30km का माइलेज, कीमत ₹5.99 लाख

इस कार के आगे फ्रोंक्स, डिजायर, स्विफ्ट, ब्रेजा की बोलती बंद, बनी नंबर-1; 30km का माइलेज, कीमत ₹5.99 लाख

संक्षेप:

मारुति बलेनो (Maruti Baleno) ने कंपनी की होलसेल बिक्री में सभी मॉडलों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली। दिसंबर 2025 की होलसेल रिपोर्ट के मुताबिक, बलेनो (Baleno) की 22,108 यूनिट्स बिकीं। आइए जरा विस्तार से इसकी बिक्री डिटेल्स जानते हैं।

Jan 04, 2026 05:47 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

भारतीय कार बाजार में जहां बीते कुछ समय से SUV और बड़ी गाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा था, वहीं दिसंबर 2025 में कॉम्पैक्ट कारों ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। खासतौर पर मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने कंपनी की होलसेल बिक्री में सभी मॉडलों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली। आइए जरा विस्तार से इसकी बिक्री डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति की इस फास्टेस्ट-सेलिंग SUV पर आया हजारों रुपये का डिस्काउंट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 6.87 - 10.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दिसंबर 2025 की होलसेल रिपोर्ट के मुताबिक, बलेनो (Baleno) की 22,108 यूनिट्स बिकीं, जिससे यह महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति (Maruti) कार बन गई है। इस दौरान बलेनो (Baleno) ने न सिर्फ अपनी ही सिब्लिंग कारों को, बल्कि फ्रोंक्स (Fronx) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) जैसी पॉपुलर कारों को भी पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:मारुति की इस फास्टेस्ट-सेलिंग SUV पर आया हजारों रुपये का डिस्काउंट

दिलचस्प बात यह है कि पूरे कैलेंडर ईयर 2025 में जहां मारुति डिजायर (Maruti Dzire) करीब 2.14 लाख यूनिट्स के साथ बेस्टसेलर रही, वहीं सिर्फ दिसंबर महीने में बलेनो (Baleno) ने बाजी मार ली।

दिसंबर 2025 में मारुति सुजुकी की टॉप-5 कारें

दिसंबर 2025 की बिक्री लिस्ट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की टॉप-5 कारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बलेनो (Baleno) रही, जिसने 22,108 यूनिट की सेल हासिल की। फ्रोंक्स (Fronx) की 20,700 यूनिट, डिजायर (Dzire) की 19,100 यूनिट, स्विफ्ट (Swift) की 18,800 यूनिट और ब्रेजा (Brezza) की 17,700 यूनिट सेल हुई। यह साफ दिखाता है कि हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट ने एक बार फिर ग्राहकों का भरोसा जीता है।

GST कटौती बनी गेम चेंजर

कॉम्पैक्ट कारों की इस वापसी के पीछे सबसे बड़ी वजह GST दरों में कटौती मानी जा रही है। GST 2.0 के तहत छोटे और कॉम्पैक्ट वाहनों को टैक्स में राहत मिली, जिससे इनकी कीमतें पहले से ज्यादा किफायती हो गईं। इसका सीधा फायदा बलेनो (Baleno), फ्रोंक्स (Fronx) और डिजायर (Dzire) जैसी कारों को मिला।

डिस्काउंट और स्टॉक क्लियरेंस का भी असर

इसके अलावा दिसंबर 2025 में MY2025 मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने के लिए दिए गए आकर्षक डिस्काउंट ने भी बिक्री को रफ्तार दी। किफायती कीमत, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू ने ग्राहकों को फिर से कॉम्पैक्ट कारों की ओर मोड़ दिया।

क्या SUV का क्रेज कम हो रहा है?

हालांकि, SUV की डिमांड अब भी मजबूत है, लेकिन दिसंबर 2025 के आंकड़े बताते हैं कि कॉम्पैक्ट कारें अभी भी भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं, खासकर जब कीमत और माइलेज जैसे फैक्टर अहम हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की इस फास्टेस्ट-सेलिंग SUV पर आया हजारों रुपये का डिस्काउंट

दिसंबर 2025 में मारुति बलेनो (Maruti Baleno) की शानदार बिक्री यह साबित करती है कि सही कीमत, टैक्स बेनिफिट और समय पर डिस्काउंट मिलने पर कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट दोबारा चमक सकता है। आने वाले महीनों में देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह ट्रेंड 2026 में भी जारी रहता है या नहीं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।