भूल जाओगे स्प्लेंडर और शाइन! दीवाली तक बजाज ला रही 6 नई मोटरसाइकिल, पावरफुल इंजन से होगी लैस
कंपनी 6 मॉडल को इसी साल फेस्टिव सीजन तक लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि सभी मॉडल दीवाली तक मार्केट में आ जाएंगे। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब पल्सर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रेंज में से एक बनी हुई है।

बजाज ऑटो भारतीय बाजार के लिए अपने पोर्टफोलियो में बड़ा अपडेट करने वाली है। दरअसल, कंपनी कंनपी के लिए अगस्त का महीना काफी हलचल भरा रहा है, जिसमें 4 नए मॉडल लॉन्च किए गए हैं। इसमें नई अपडेटेड पल्सर 125, पल्सर 150 और नई पल्सर N160 S और पल्सर SS शामिल हैं। हालांकि, ये कंपनी के लिए बस एक शुरुआत है। कंपनी अपनी इस लॉन्च स्पीड को कम करने के मूड में नहीं है। कंपनी ने कहा है कि 10 मॉडलों में से दो पूरी तरह से नई पल्सर होंगी, जबकि बाकी नए वैरिएंट और प्रोडक्ट अपग्रेड होंगे। बाजार में इनका मुकाबला हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन जैसे मॉडल से देखने को मिल सकता है।
बजाज ऑटो के मार्केटिंग प्रेसिडेंट सुमीत नारंग ने कहा, "हमारी 150 और 125 इस सफर में दूसरा लॉन्च हैं। हम जल्द ही आपसे फिर मिलेंगे। आने वाले दिनों में हम और भी कई नई चीजें लेकर आएंगे। नई रेंज को तीन पल्सर प्लेटफॉर्म के आधार पर तैयार किया जाएगा। तीन बहुत क्लियर और अलग-अलग प्लेटफॉर्म ओरिजिनल, N और NS शामिल हैं। इन्हें अलग कस्टमर और राइडिंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।" कंपनी ने यह भी कहा है कि उसकी 125 से 160cc मोटरसाइकिल रेंज में अपग्रेड की योजना है।
फेस्टिव सीजन तक आएंगे सभी मॉडल
बता दें कि कंपनी बचे हुए 6 मॉडल को इसी साल फेस्टिव सीजन तक लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि सभी मॉडल दीवाली तक मार्केट में आ जाएंगे। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब पल्सर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रेंज में से एक बनी हुई है। जुलाई में मोटरसाइकिल बिक्री चार्ट में 66,156 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह तीसरे स्थान पर रही। वहीं, अप्रैल-जून तिमाही में बजाज के स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सेगमेंट में साल-दर-साल लगभग 50% की बढ़ोतरी हुई, जिसमें पल्सर, एवेंजर और डोमिनार ने डुअल नंबर्स में ग्रोथ दर्ज की।
टेस्टिंग के दौरान दिखी मोटरसाइकिल
बजाज की पहली डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट बताती है कि यह मोटरसाइकिल इस साल के आखिर से पहले ब्राजील में लॉन्च होगी और बाद में भारत आएगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि बजाज इसे अपने 10-मॉडल पोर्टफोलियो का हिस्सा मान रही है या नहीं। इसके अलावा, बजाज के ट्रायम्फ बोनविले 400 को भी लॉन्च करने की उम्मीद है, जो मौजूदा ट्रायम्फ 400s का लंबे समय से अवेटेड रेट्रो वर्जन है।
प्रोडक्शन कैपेसिटी 90 लाख तक होगी
बजाज अपनी सालाना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को लगभग 72 लाख गाड़ियों से बढ़ाकर 90 लाख से ज्यादा करने की योजना पहले ही बना चुकी है। कंपनी ने कहा है कि यह एक्स्ट्रा कैपेसिटी हर तरह से बढ़ती डिमांड को पूरा करने में मदद करेगी। कंपनी ब्राउनफील्ड विस्तार और ग्रीनफील्ड सुविधा पर विचार कर रही है, लेकिन इनकी जगह और निवेश के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। कंपनी ने अभी तक सामान भेजने की कोई तारीख तय नहीं की है, लेकिन साफ है कि फेस्टिव सीजन नजदीक आने के साथ उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है।



