लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट को तेजी से ग्रोथ मिली है। इस सेगमेंट में स्कूटर का कद मोटरसाइकिल से काफी ऊपर है। यह वजह है कि की कंपनियां इस सेगमेंट में नए स्कूटर लॉन्च कर रही है। या फिर, आने की तैयारी कर रही है। कुछ पुराने ब्रांड्स पहले ही इस सेगमेंट में कूद चुके हैं। जबकि यामाहा और सुजुकी जैसे कुछ जापानी प्लेयर्स भी जल्द ही घरेलू मार्केट में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेंगे। यहां हम आपको भारत में टॉप ब्रांड्स के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।
देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बजाज ऑटो का दबदबा बना हुआ है। ऐसे में कंपनी अपने पॉपुलर चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइनअप को बढ़ाने वाली है। बदाद ने चेतक के न्यू जनरेशन मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। नेक्स्ड जनरेशन चेतक अगले साल किसी समय बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। चेतक के नए मॉडल में एक अपडेटेड LED टेल लैंप है जिसमें ब्रेक लाइट और टर्न इंडिकेटर्स एक ही यूनिट में इंटीग्रेटेड हैं। हालांकि, कम्पलीट सिल्हूट कमोबेश पहले जैसा ही है। इसका टेल सेक्शन थोड़ा अलग दिखता है। जिसमें रिवाइज्ड नंबर प्लेट पोजिशनिंग और एक नया टायर हगर है।
₹ 75,999 - 1.56 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.25 - 1.75 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 84,341 - 1.48 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.5 - 1.8 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.66 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.4 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
साइड पैनल में हुए बदलाव कैमोफ्लाज के नीचे छिपे हुए हैं और ग्रैब हैंडल मौजूदा मॉडल जैसा ही लगता है। सीट अब ज्यादा सपाट है, क्योंकि इसमें छोटा सा उभार नहीं है। आगे की तरफ, इंडिकेटर्स को हैंडलबार एरिया में वापस लगा दिया गया है और LED हेडलैंप पहले जैसा ही है। इसके अलावा, इसमें नया स्विचगियर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का नया आकार भी देख सकते हैं। टेस्ट प्रोटोटाइप में लिमिटेड किट, जिसमें बिना चाबी वाला स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम नहीं है। इस बात का संकेत है कि यह नेक्स्ट जनरेट के चेतक का मिड-स्पेक वैरिएंट हो सकता है। इसमें परिचित 3.5 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल जारी रहेगा, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 150Km की रेंज का दावा करता है।
2. Suzuki e-Access
सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-एक्सेस जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इसे इस साल की शुरुआत में 2025 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। इसका प्रोडक्शन भी ब्रांड की गुड़गांव फैसिलिटी में शुरू हो चुका है। उपलब्ध डिटेल्स के अनुसार, ई-एक्सेस में 3.07 kWh का बैटरी पैक होगा, जो एक बार चार्ज करने पर 95 किलोमीटर की रेंज देगा। यह बैटरी 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी होगी, जो 15 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी।
3. Yamaha RY01
यामाहा इंडियन मार्केट के लिए अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही है, जो मार्केट में पहले से मौजूद रिवर इंडी पर बेस्ड होगा। 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल मई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इंटरनली RY01 कोडनेम वाला यह यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अलग डिजाइन वाला होगा। हालांकि, हार्डवेयर सेटअप कमोबेश वैसा ही रहेगा। पावरट्रेन के मामले में यह जापानी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी शायद जाना-पहचाना 4 kWh NMC बैटरी पैक और मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करेगी, जो एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।
एथर एनर्जी ने एथर कम्युनिटी डे 2025 पर अपना नया EL प्लेटफॉर्म पेश किया था। यह नेक्स्ट जनरेशन का EV आर्किटेक्चर स्केलेबिलिटी और लागत अनुकूलन प्रदान करेगा। नया EL प्लेटफॉर्म एथर की फ्यूचर की इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज का आधार होगा, जिसमें एक फैमिली स्कूटर, मैक्सी-स्कूटर और एक स्पोर्टी परफॉर्मेंस EV शामिल होगा। नए सिरे से डिजाइन किया गया EL प्लेटफॉर्म एक स्केलेबल चेसिस, नया पावरट्रेन और पूरी तरह से री-इंजीनियर्ड सॉफ्टवेयर स्टैक पेश करता है। एथर का दावा है कि नया प्लेटफॉर्म लंबे सर्विस अंतराल, फास्टर असेंबली और दोगुनी तेजी से पीरियोडिक मेटेनेंस की सुविधा देता है।
EL प्लेटफॉर्म में एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS) और एक नया चार्ज ड्राइव कंट्रोलर जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जो ऑन-बोर्ड चार्जर को मोटर कंट्रोलर के साथ इंटीग्रेटेड करके पोर्टेबल चार्जर ले जाने की आवश्यकता को खत्म करता है। एथर ने नया एथरस्टैक 7.0 भी पेश किया, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। नया सिस्टम भारतीय बोलियों के लिए प्रशिक्षित AI के साथ वॉइस-बेस्ड बातचीत की सुविधा प्रदान करता है। इसमें क्रैश अलर्ट, गड्ढों से अलर्ट और चोरी से सुरक्षा जैसे पार्कसेफ और लॉकसेफ जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। नया सॉफ्टवेयर मौजूदा एथर स्कूटरों के साथ रिवर्स कम्पैटिबल है। इसे OTA अपडेट के जरिए रोल आउट किया जाएगा।
सिंपल वन अपन इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती सेल्स के साथ तजी से देश की टॉप कंपनियों की लिस्ट में शुमार हो रही है। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में सिर्फ एक इलेक्ट्रिक मॉडल सिंपल वन ही है। इसकी सर्टिफाइट रेंज 212Km है। ऐस में अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में इजाफा करने वाली है। दरअसल, सिंपल एनर्जी ने भारतीय बाजर के लिए अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए डिजाइन पेटेंट दाखिल किया है। पेटेंट इमेज से सिंपल के इस नए फैमिली स्कूटर के डिजाइन का पता चलता है।
नए सिंपल इलेक्ट्रिक स्कूटर में आधुनिक डिजाइन मिलेगा। इसमें साफ बॉडी पैनल, स्लीक LED हेडलैंप और एक बेहतरीन इंटीग्रेटेड LED DRL सिग्नेचर होगा। हेडलैंप नैसेल में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स होंगे। ऐसा लगता है कि इसमें लंबी लेकिन थोड़ी सी सीढ़ीदार सीट होगी। लंब सफर क दौरान इस सीट पर राइडर की ग्रिप अच्छी रहेगी। यानी सीट से वो स्लिप नहीं होगा। साथ ही, उसे थकान भी कम होगी।
हालांकि, ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन और बैटरी की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। यह स्कूटर फ्लैगशिप सिंपल वन से नीचे स्थित हो सकता है। इसके 2026 के मिड में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें USB चार्जिंग, स्मार्टफोन रिमोट एक्सेस, ऐप के जरिए राइड डिटेल, रिमोट अलर्ट, OTA अपडेट जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।