Pulsar vs Apache: 180cc सेगमेंट में फिर छिड़ी जंग; जानें कौन किस पर भारी?

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

बजाज ऑटो ने 180cc सेगमेंट में अपनी धाकड़ बाइक 'पल्सर 180' को दोबारा लॉन्च कर दिया है। इससे बजाज ने सीधे टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 को चुनौती दे दी है। अब तक इस सेगमेंट में अपाचे अकेले थी।

Pulsar vs Apache: 180cc सेगमेंट में फिर छिड़ी जंग; जानें कौन किस पर भारी?

बजाज ऑटो ने 180cc सेगमेंट में अपनी धाकड़ बाइक 'पल्सर 180' को दोबारा लॉन्च कर दिया है। इससे बजाज ने सीधे टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 को चुनौती दे दी है। अब तक इस सेगमेंट में अपाचे अकेले राज कर रही थी। हालांकि, अप्रैल 2026 में पल्सर की वापसी ने खेल को रोमांचक बना दिया है। कीमत की बात करें तो बजाज ने अपनी पल्सर 180 को 1.22 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है। वहीं, टीवीएस अपाचे 180 की कीमत 1.26 लाख रुपये है। यानी पल्सर यहां करीब 4,000 रुपये सस्ती है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Pulsar 180

Bajaj Pulsar 180

₹ 1.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero  Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R

₹ 89,300 - 1.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTR 180

TVS Apache RTR 180

₹ 1.25 - 1.28 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTX 300

TVS Apache RTX 300

₹ 1.99 - 2.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RR 310

TVS Apache RR 310

₹ 2.78 - 3.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTR 310

TVS Apache RTR 310

₹ 2.21 - 2.87 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन के मामले में दोनों ही कंपनियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। पल्सर 180 में अब नया सफेद रंग और पल्सर 220F वाला भारी-भरकम साइलेंसर मिलता है। वहीं, अपाचे का स्पोर्ट्स लुक और उसका व्हाइट शेड भी देखने में काफी शानदार है। पल्सर ने यहां बाजी इसलिए मारी है क्योंकि इसमें पूरी तरह से LED सेटअप मिलता है। जबकि अपाचे में अभी भी पुराने जमाने के हैलोजन इंडिकेटर्स ही आ रहे हैं। हालांकि, बैठने के मामले में दोनों बाइक काफी आरामदायक हैं।

किसका पावरट्रेन है दमदार

जब हम इंजन और पावर की बात करते हैं तो मुकाबला कांटे का नजर आता है। दोनों ही बाइक करीब 16.7bhp की पावर देती हैं। लेकिन टॉर्क के मामले में अपाचे (15.5 Nm) पल्सर से थोड़ी आगे निकल जाती है। पल्सर की खूबी ये है कि इसकी पूरी पावर और टॉर्क कम RPM पर ही मिल जाता है, जिससे शहर के ट्रैफिक में इसे उठाना आसान होता है। अपाचे का वजन सिर्फ 140 किलो की है। जबकि पल्सर का वजन 156 किलो है। यानी अपाचे 16 किलो हल्की है, जिसकी वजह से ये ज्यादा फुर्तीली महसूस होती है।

कौन है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी

फीचर्स के मोर्चे पर दोनों ने ही डिजिटल स्क्रीन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी है। टीवीएस की अपाचे में आपको मैप्स और नेविगेशन की सुविधा मिलती है। जबकि बजाज ने पल्सर 180 में स्टैंडर्ड तौर पर USB चार्जिंग पोर्ट और बड़े डिस्क ब्रेक्स दिए हैं। अपाचे में आप क्लच और ब्रेक लीवर को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। कुल मिलाकर, अगर आपको हल्की और एडवांस फीचर्स वाली बाइक चाहिए तो अपाचे बेस्ट है। वहीं, अगर आप मस्कुलर लुक और सस्ते दाम में सॉलिड बाइक चाहते हैं तो पल्सर 180 एक शानदार ऑप्शन है।

(फोटो क्रेडिट-Google Gemini)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।