Hindi Newsऑटो न्यूज़bajaj pulsar n160 new variant was launched with gold usd forks and a single-seat setup
सिंगल-सीट सेटअप के साथ लॉन्च हुआ पल्सर N160 का नया वैरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

सिंगल-सीट सेटअप के साथ लॉन्च हुआ पल्सर N160 का नया वैरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

संक्षेप:

बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक पल्सर N160 का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे गोल्ड USD फोर्क्स और सिंगल-सीट सेटअप के साथ पेश किया है जिससे कम्फर्ट और राइडिंग डायनामिक्स पहले से बेहतर हो गए हैं।

Dec 05, 2025 12:22 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक पल्सर N160 का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे गोल्ड USD फोर्क्स और सिंगल-सीट सेटअप के साथ पेश किया है जिससे बाइक का कम्फर्ट और राइडिंग डायनामिक्स दोनों पहले से बेहतर हो गए हैं। नई Pulsar N160 की एक्स-शोरूम कीमत 1,23,983 रुपये रखी गई है। यह पूरे देश में बजाज के सभी डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट उन राइडर्स के लिए खास है जो रोजमर्रा की राइडिंग में भी प्रीमियम फील और बेहतर कंट्रोल चाहते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलेगा सिंगल-सीट सेटअप

नए वैरिएंट को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जो सिंगल-सीट का कम्फर्ट पसंद करते हैं। साथ ही Pulsar की स्पोर्टी पोजिशन और प्रिसीजन से समझौता नहीं करना चाहते। गोल्ड USD फोर्क्स बाइक को बेहतर स्टेबिलिटी, क्विक हैंडलिंग और दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं। वहीं, सिंगल-सीट सेटअप फैमिली राइडर्स के लिए एक प्रैक्टिकल फायदा बन जाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Pulsar N160

Bajaj Pulsar N160

₹ 1.13 - 1.26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Xtreme 160R 4V

Hero Xtreme 160R 4V

₹ 1.3 - 1.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha FZ-RAVE

Yamaha FZ-RAVE

₹ 1.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar NS160

Bajaj Pulsar NS160

₹ 1.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Gixxer

Suzuki Gixxer

₹ 1.26 - 1.27 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha FZS FI V4

Yamaha FZS FI V4

₹ 1.2 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मिलेगा चार कलर ऑप्शन

डिजाइन के मामले में भी बजाज ने इसे और अट्रैक्टिव बनाया है। नई Pulsar N160 चार कलर, पर्ल मेटैलिक व्हाइट, रेसिंग रेड, पोलर स्काई ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध होगी। यह वैरिएंट Pulsar N रेंज की एग्रेसिव डिजाइन लैंग्वेज को और मजबूत करता है। मस्कुलर टैंक, शार्प पैनल्स और नए फोर्क्स का गोल्ड फिनिश इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। बाइक का सिंगल-सीट लेआउट भी इसे एक साफ-सुथरा और स्पोर्टी स्टांस प्रदान करता है।

क्या कहती है कंपनी

लॉन्च के मौके पर बाजाज ऑटो के प्रेसिडेंट (MCBU) सरंग कनाडे ने कहा कि, “नया Pulsar N160 वैरिएंट ग्राहकों की जरूरतों को समझकर तैयार किया गया है। कंपनी का मकसद युवाओं को बेहतर कम्फर्ट, ज्यादा कंट्रोल और एक प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस देना है। कंपनी को उम्मीद है कि नया मॉडल कई नए राइडर्स को “Definitely Daring” की दुनिया में लेकर आएगा और Pulsar मैनिया को और आगे बढ़ाएगा”।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।