
25 साल पूरे होने पर बजाज ने खोला ऑफर का पिटारा, बंपर डिस्काउंट और लोन फीस माफ; 5 फ्री सर्विस भी मिलेगी
अगर आप एक स्पोर्टी, भरोसेमंद और पावरफुल बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो पल्सर (Pulsar) का 25 ईयर सेलिब्रेशन ऑफर आपके लिए शानदार मौका है। इसके तहत आप 7000 तक की बचत, फ्री सर्विस और अन्य बेनिफिट्स ले सकते हैं।
भारत की सबसे आइकॉनिक स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड पल्सर (Pulsar) ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने देशभर के ग्राहकों के लिए 25 ईयर ऑफ पल्सर सेलीब्रेशन ऑफर लॉन्च किया है। इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत चुनिंदा पल्सर (Pulsar) मॉडल्स पर ग्राहकों को कुल 7,000 तक का फायदा मिल सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Pulsar 125
₹ 79,048 - 87,527

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Glamour X
₹ 82,967 - 92,186

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Super Splendor XTEC
₹ 86,128 - 90,028

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Glamour XTEC
₹ 90,498 - 95,098

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine 125
₹ 83,251 - 87,251

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Glamour
₹ 81,063 - 88,698

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है पल्सर का 25 साल का सेलिब्रेशन ऑफर?
बजाज ऑटो द्वारा पेश किया गया यह ऑफर खास तौर पर उन युवाओं और बाइक लवर्स के लिए है, जो लंबे समय से पल्सर (Pulsar) खरीदने का मन बना रहे थे। इस ऑफर में ग्राहकों को कई तरह के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जैसे कि इसमें 7000 तक की कुल बचत, लोन प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ और 5 फ्री सर्विसेस शामिल है।
चुनिंदा पल्सर मॉडल्स पर खास एनिवर्सरी बेनिफिट्स
यह ऑफर अभी से देशभर के बजाज ऑटो डीलरशिप्स पर लागू हो चुका है। हालांकि फायदे मॉडल और रीजन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
पल्सर (Pulsar): 25 सालों की दमदार विरासत
पिछले 25 सालों में पल्सर (Pulsar) ने भारत में स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलिंग की परिभाषा ही बदल दी है। जब देश में पावर और परफॉर्मेंस वाली बाइक्स की कमी थी, तब पल्सर (Pulsar) ने युवाओं को एक नया अनुभव दिया।
पावर और थ्रिल- पल्सर की पहचान
बजाज पल्सर (Pulsar) ने ही भारत में नैक्ड स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट को लोकप्रिय बनाया। इसकी आक्रामक डिजाइन, दमदार इंजन और DTS-i टेक्नोलॉजी ने परफॉर्मेंस को आम राइडर्स के लिए सुलभ बना दिया।
लाइनअप में सबसे पावरफुल पल्सर (Pulsar)
आज पल्सर (Pulsar) की विरासत को पल्सर NS400Z आगे बढ़ा रही है, जो अब तक की सबसे पावरफुल पल्सर बाइक है। यह मॉडल ब्रांड की ‘Definitely Daring’ फिलॉसफी को पूरी तरह दर्शाता है और 25 सालों के इनोवेशन और आत्मविश्वास का नतीजा है।
बजाज ऑटो का क्या कहना है?
इस मौके पर बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट, सरंग कानाडे ने कहा कि पिछले 25 सालों में पल्सर ने भारत की परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग कल्चर को नई दिशा दी है। यह सेलिब्रेशन ऑफर (Celebration Offer) हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां हम दमदार परफॉर्मेंस के साथ असली वैल्यू भी देना चाहते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




