पल्सर फैंस के लिए बड़ी खबर! मई 2026 तक आ रही हैं 8 नई और अपडेटेड बाइक्स; जानिए पूरी डिटेल्स

Feb 14, 2026 05:10 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय मार्केट में बजाज पल्सर को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। बता दें कि 125cc से लेकर 400cc तक की रेंज में आने वाली पल्सर बाइक्स आज भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।

पल्सर फैंस के लिए बड़ी खबर! मई 2026 तक आ रही हैं 8 नई और अपडेटेड बाइक्स; जानिए पूरी डिटेल्स

भारतीय मार्केट में बजाज पल्सर को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। बता दें कि 125cc से लेकर 400cc तक की रेंज में आने वाली पल्सर बाइक्स आज भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 81 हजार रुपये से शुरू होकर 1.94 लाख रुपये तक जाती है। अब बजाज पल्सर के फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज को नए अवतार में पेश करने वाली है। कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि मई 2026 तक करीब 8 नई या अपडेटेड पल्सर बाइक्स लॉन्च की जाएंगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Pulsar 150

Bajaj Pulsar 150

₹ 1.05 - 1.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP160

Honda SP160

₹ 1.13 - 1.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Unicorn

Honda Unicorn

₹ 1.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Freedom

Bajaj Freedom

₹ 90,272 - 1.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda CB125 Hornet

Honda CB125 Hornet

₹ 1.03 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki  W175

Kawasaki W175

₹ 1.13 - 1.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पल्सर के कई वैरिएंट हैं मौजूद

पल्सर सीरीज में एंट्री-लेवल मॉडल से लेकर N, NS और RS जैसे कई वैरिएंट मौजूद हैं। यानी हर तरह के ग्राहक को अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक मिल सकती है। पिछले साल GST 2.0 लागू होने के बाद पल्सर की ज्यादातर बाइक्स के दाम भी घटाए गए थे। इससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिला। इन बाइक्स में कहीं हल्का-फुल्का डिजाइन अपडेट होगा तो कहीं फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, बजाज चाहता है कि बदलते समय के साथ उसकी बाइक्स भी ग्राहकों की नई उम्मीदों पर खरी उतरें।

फोकस 150cc से ऊपर के सेगमेंट पर

कंपनी पहले ही अपनी कई बाइक्स को अपडेट कर चुकी है। बता दें कि नवंबर के बाद 2026 मॉडल के तौर पर पल्सर 125 और पल्सर 150 को नए बदलावों के साथ उतारा गया है। अब फोकस खासतौर पर 125cc और 150cc से ऊपर के सेगमेंट पर है, जहां मुकाबला सबसे ज्यादा है। कंपनी का मानना है कि अगर डिजाइन और फीचर्स को और बेहतर बनाया जाए, तो पल्सर इस सेगमेंट में बाजार की ग्रोथ से भी आगे निकल सकती है।

किन वैरिएंट्स में बदलाव संभव

जहां तक अलग-अलग सीरीज की बात है, तो N सीरीज में फिलहाल बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। दरअसल, ये पहले से ही नए प्लेटफॉर्म पर बनी है। वहीं, NS सीरीज में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। पल्सर NS 160 और NS 200 जैसी बाइक्स को नया लुक, डिजिटल मीटर और ज्यादा फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, फ्लैगशिप मॉडल NS400 Z के इंजन को टैक्स स्लैब के हिसाब से छोटा किए जाने की भी चर्चा है। इतना ही नहीं, पल्सर क्लासिक का नया जनरेशन मॉडल भी आने वाले समय में देखने को मिल सकता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।