एक बार फिर लौट आई बजाज पल्सर 180, कंपनी ने फीचर्स की लगा दी भरमार; सिर्फ इतनी रखी कीमत

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बजाज पल्सर 180 में 178.61 cc का सिंगल-सिलेंडर DTSi, एयर-कूल्ड इंजन लगा है। यह 17 PS की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ये आंकड़े काफी हद तक 2022 मॉडल जैसे ही हैं। बजाज पल्सर 180 का कॉम्पटीशन TVS अपाचे RTR 180 से होगा।

एक बार फिर लौट आई बजाज पल्सर 180, कंपनी ने फीचर्स की लगा दी भरमार; सिर्फ इतनी रखी कीमत
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर रेंज में पल्सर 180 को एक बार फिर जोड़ा है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपए तय की है। पल्सर 180 को मूल रूप से 2001 में पल्सर 150 के साथ लॉन्च किया गया था। इन दोनों बाइकों को भारत में परफॉर्मेंस-कम्यूटर सेगमेंट को लोकप्रिय बनाने का क्रेडिट दिया जाता है। अब ग्राहकों के पास क्लासिक रेंज में पल्सर 150 से अपग्रेड करने का ऑप्शन मौजूद है। पल्सर 150 की शुरुआती कीमत 1.13 लाख रुपए है। इसका मतलब है कि अपग्रेड करने पर लगभग 9,000 रुपए का अतिरिक्त खर्च करना होगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

बजाज पल्सर 180 में 178.61 cc का सिंगल-सिलेंडर DTSi, एयर-कूल्ड इंजन लगा है। यह 17 PS की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ये आंकड़े काफी हद तक 2022 मॉडल जैसे ही हैं। बजाज पल्सर 180 का कॉम्पटीशन TVS अपाचे RTR 180 से होगा। इन दोनों के इंजन के आंकड़े लगभग एक जैसे ही हैं। अपाचे RTR 180 में 177.4 cc का ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है। स्पोर्ट मोड में RTR 180 17.02 PS की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। अर्बन और रेन मोड में ये आंकड़े घटकर 14.45 PS और 14.2 Nm हो जाते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125

₹ 85,677 - 91,610

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour

Hero Glamour

₹ 81,063 - 84,751

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour XTEC

Hero Glamour XTEC

₹ 90,498 - 95,098

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe

₹ 55,992 - 66,382

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Passion Plus

Hero Passion Plus

₹ 76,691 - 78,074

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इसमें 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे
पिछले वर्जन की तरह ही 2026 पल्सर 180 को भी क्लासिक नेकेड स्ट्रीटफाइटर बॉडी स्टाइल में पेश किया गया है। इसकी खासियतों में LED हेडलाइट, कॉम्पैक्ट वाइजर, चौड़ा हैंडलबार, कर्वी 15-लीटर का फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और ऊपर की तरफ उठा हुआ एग्जॉस्ट शामिल हैं। बजाज नई पल्सर 180 के लिए 5 कलर ऑप्शन ब्लैक गोल्ड, ब्लैक ब्लू, ब्लैक ग्र, ब्लैक रेड और व्हाइट शामिल हैं। बाइक में स्पोर्टी ग्राफिक्स और रिम स्ट्राइप्स दिए गए हैं, जो इसे और बेहतर बनाते हैं।

बजाज पल्सर 180 का हार्डवेयर
2026 बजाज पल्सर 180 के दोनों सिरों पर 17-इंच के पहिए लगाए गए हैं, जिन पर आगे 90/90 और पीछे 120/80 साइज के ट्यूबलेस टायर लगे हैं। ब्रेकिंग सेटअप में आगे 280 mm और पीछे 230 mm के डिस्क ब्रेक शामिल हैं। बेहतर सुरक्षा के लिए बाइक में ABS दिया गया है। सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। पल्सर 180 का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm और व्हीलबेस 1,340 mm है। पल्सर 180 का कर्ब वेट 156 kg है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल रिवर्स मोनोक्रोम LCD स्पीडोमीटर शामिल है। इसमें टाइप A USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया है।

सेगमेंट में सबसे अफॉर्डेबल बाइक
खास बात ये है इसे सिर्फ सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है। 2026 बजाज पल्सर 180 की कीमत 1,22,490 रुपए है। यह पल्सर 180 को अपनी कैटेगरी में सबसे अफॉर्डेबल मोटरसाइकिल बनाता है। दूसरी तरफ, TVS अपाचे RTR 180 की शुरुआती कीमत 1,25,590 रुपए है। वहीं, होंडा हॉर्नेट 2.0 की कीमत 1,47,849 रुपए है। कुल मिलाकर इस सेगमेंट में कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।