Hindi Newsऑटो न्यूज़Bajaj Pulsar 150 updated with LED Lights, New Colors and Graphics, Prices Starting at Rs. 1.08 Lakh, check all details
नए अवतार में आई 150cc सेगमेंट की ये बादशाह बाइक, कीमत मात्र ₹1.08 लाख से शुरू; LED लाइट, नए कलर और ग्राफिक्स भी मिलेंगे

नए अवतार में आई 150cc सेगमेंट की ये बादशाह बाइक, कीमत मात्र ₹1.08 लाख से शुरू; LED लाइट, नए कलर और ग्राफिक्स भी मिलेंगे

संक्षेप:

भारतीय बाजार में बजाज की दमदार बाइक पल्सर 150 (Bajaj Pulsar 150) लॉन्च हो गई है। ये बाइक अब LED लाइट्स, नए कलर्स और ग्राफिक्स के साथ आती है, जिसकी कीमत 1.08 लाख से शुरू होती है।

Dec 24, 2025 09:44 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारत की सबसे आइकॉनिक परफॉर्मेंस बाइक्स में से एक बजाज पल्सर 150 (Bajaj Pulsar 150) अब नए अवतार में लॉन्च हो चुकी है। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने इस लेजेंडरी बाइक को LED लाइटिंग, नए कलर और फ्रेश ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया है, ताकि यह आज के राइडर्स की जरूरतों पर भी खरी उतरे और अपनी क्लासिक पहचान भी बनाए रखे। नई पल्सर 150 (Pulsar 150) की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 1.08 लाख से शुरू होती है, जिससे यह अब भी बजट ऑप्शन का वादा निभाती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:भारत में बंद हो गई मारुति की ये कार! फिर डीलरशिप क्यों दे रहा ऑफर? जान लीजिए सच

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Pulsar 150

Bajaj Pulsar 150

₹ 1.05 - 1.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP160

Honda SP160

₹ 1.13 - 1.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Unicorn

Honda Unicorn

₹ 1.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Freedom

Bajaj Freedom

₹ 90,272 - 1.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda CB125 Hornet

Honda CB125 Hornet

₹ 1.03 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki  W175

Kawasaki W175

₹ 1.13 - 1.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

LED हेडलैंप और इंडिकेटर्स

अब रात की राइड और ज्यादा सेफ हो गई है। जी हां, क्योंकि अब इसमें LED हेडलैंप और इंडिकेटर्स मिलते हैं। नई पल्सर 150 में अब LED हेडलैंप और LED ब्लिंकर्स (इंडिकेटर्स) दिए गए हैं, जो पहले के मुकाबले बेहतर रोशनी और विजिबिलिटी देते हैं। इससे रात में राइड करना ज्यादा सुरक्षित होगा। इससे डेली के सफर में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सबसे खास बात यह है कि LED अपग्रेड के बावजूद बाइक का क्लासिक पल्सर (Pulsar) लुक बरकरार रखा गया है।


नए कलर्स और ग्राफिक्स

बजाज (Bajaj) ने पल्सर 150 (Pulsar 150) के मस्क्युलर और स्पोर्टी स्टांस से कोई समझौता नहीं किया है। लेकिन, इसे और यूथफुल बनाने के लिए नए कलर ऑप्शंस और अपडेटेड ग्राफिक्स जोड़े गए हैं। इससे बाइक दिखने में ज्यादा मॉडर्न लगती है, लेकिन पल्सर (Pulsar) की पहचान तुरंत समझ आ जाती है।

बजाज पल्सर 150 की कीमत

नए बजाज पल्सर 150 की कीमत तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

वैरिएंटकीमत
पल्सर 150 SD₹1,08,772
पल्सर 150 SD UG₹1,11,669
पल्सर 150 TD UG₹1,15,481

इस प्राइस रेंज में पल्सर 150 (Pulsar 150) अब भी भारत की सबसे भरोसेमंद और वैल्यू-फॉर-मनी 150cc बाइक्स में गिनी जाती है।

परफॉर्मेंस और कम्फर्ट

नई अपडेट के बावजूद पल्सर 150 (Pulsar 150) की परफॉर्मेंस, राइडिंग कम्फर्ट, रिलायबिलिटी पहले जैसी ही बनी हुई है। यही वजह है कि यह बाइक स्टूडेंट्स, ऑफिस कम्यूटर्स और लॉन्ग-टर्म यूजर्स सभी के बीच आज भी पॉपुलर है।

पल्सर ने भारत में स्पोर्ट मोटरसाइक्लिंग बदली

पल्सर (Pulsar) सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक लीगेसी है। इसने भारत में स्पोर्ट्स मोटरसाइक्लिंग को नई पहचान दी। इसके अलावा पावर, परफॉर्मेंस और थ्रिल को आम राइडर्स तक पहुंचाया है। DTS-i जैसी टेक्नोलॉजी के जरिए परफॉर्मेंस को सुलभ बनाया और नई पल्सर 150 उसी विरासत को आगे बढ़ाती है। इसमें क्लासिक डिजाइन देखने को मिलती है। ये अब मॉडर्न LED टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

बजाज ऑटो का क्या कहना है?

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट (Motorcycle Business Unit) के प्रेसिडेंट सरंग कनाडे ने कहा कि पल्सर 150 (Pulsar 150) ने कई जेन के लिए परफॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग को परिभाषित किया है। इस अपडेट के साथ हमने इसके क्लासिक कैरेक्टर को बनाए रखते हुए LED लाइटिंग जोड़ी है, ताकि पल्सर 150 आज भी प्रासंगिक, पहचानने योग्य और डेफिनेटली डेरिंग बनी रहे।

ये भी पढ़ें:भारत में बंद हो गई मारुति की ये कार! फिर डीलरशिप क्यों दे रहा ऑफर? जान लीजिए सच

कहां मिलेगी नई पल्सर 150?

अपडेटेड बजाज पल्सर 150 (Bajaj Pulsar 150) देशभर के सभी Bajaj Auto डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।