
बड़े अपडेट के साथ मार्केट में आ रही बजाज पल्सर 150, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च
Bajaj Pulsar 150: बजाज ऑटो की पॉपुलर पल्सर रेंज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अब बजाज पल्सर 150 का अपडेटेड वर्जन सामने आया है जो 2026 मॉडल ईयर के लिए तैयार किया जा रहा है।
बजाज ऑटो की पॉपुलर पल्सर रेंज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने कन्फर्म किया है कि 2026 में पल्सर लाइन-अप में कई अहम अपडेट देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि पल्सर के 25 साल पूरे होने के मौके पर कंपनी अगले साल तीन नई पल्सर मोटरसाइकिलें भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा मौजूदा मॉडल्स को भी नए लुक और फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा। इसी कड़ी में अब बजाज पल्सर 150 का अपडेटेड वर्जन सामने आया है जो 2026 मॉडल ईयर के लिए तैयार किया जा रहा है।






इतनी बदल जाएगी बाइक
नई तस्वीरों से पता चलता है कि 2026 बजाज पल्सर 150 में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। बाइक में नए डीकल्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा फ्रेश और स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके साथ ही अब इसमें LED हेडलाइट और LED टर्न इंडिकेटर्स भी देखने को मिलते हैं जो पहले से बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इंस्ट्रूमेंट कंसोल में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं ताकि राइडर को ज्यादा जानकारी और बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Pulsar 150
₹ 1.05 - 1.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP160
₹ 1.13 - 1.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Unicorn
₹ 1.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki e Access
₹ 1.2 - 1.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Freedom
₹ 90,272 - 1.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB125 Hornet
₹ 1.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
पावरट्रेन की बात करें तो बजाज पल्सर 150 में वही 149.5cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 13.8bhp की पावर और 13.25Nm का टॉर्क जनरेट करता है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, बाइक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि ब्रेकिंग के लिए बाइक में सिंगल-चैनल ABS मिलता है। फ्रंट में 260mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। दोनों पहियों में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिन पर ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं।
(फोटो क्रेडिट-Bike.Advice.in)

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




