बजट में प्रीमियम लुक! लॉन्च से पहले ही शोरूम पहुंची नई 2026 बजाज पल्सर 125, जानें क्या है नया
बजाज ऑटो ने 2026 बजाज पल्सर 150 लॉन्च के साथ क्लासिक पल्सर लाइनअप को 2010 के बाद पहली बार बड़ा अपडेट दिया था। अब इसी अपडेट की झलक इसकी छोटी बहन पल्सर 125 में भी देखने को मिल रही है।

अगर आप बजट सेगमेंट में नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, बजाज ऑटो ने 2026 बजाज पल्सर 150 लॉन्च के साथ क्लासिक पल्सर लाइनअप को 2010 के बाद पहली बार बड़ा अपडेट दिया था। अब इसी अपडेट की झलक इसकी छोटी बहन पल्सर 125 में भी देखने को मिल रही है। कंपनी ने अभी बाइक को ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया है लेकिन 2026 बजाज पल्सर 125 के अपडेटेड मॉडल डीलरशिप पर पहुंचने लगे हैं। हाल ही में सामने आए एक वॉकअराउंड वीडियो में इस बाइक के नए डिजाइन और फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आई है।






कुछ ऐसी है डिजाइन
बता दें कि क्लासिक पल्सर सीरीज बजाज की सबसे सफल मोटरसाइकिल रेंज में से एक रही है। इनमें पल्सर 220, पल्सर 150 और पल्सर 125 शामिल हैं। जहां सेमी-फेयर्ड पल्सर 220 में कोई बड़ा विजुअल बदलाव नहीं किया गया, वहीं पिछले महीने पल्सर 150 को नया फ्रंट फेस और डिजाइन अपडेट मिला था। अब यही बदलाव पल्सर 125 में भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि 2026 पल्सर 125 में नया फेसिया और अपडेटेड हेडलाइट सेटअप दिया गया है। खास बात यह है कि पल्सर 125 को पहली बार एलईडी हेडलाइट मिल रही है जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 86,378 - 94,069

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.6 - 2.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus
₹ 73,902 - 76,437

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी मौजूद
अब इस बाइक में एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं। हालांकि, एलईडी टेललाइट पहले की तरह बरकरार रखी गई है। rushlane में छपी एक खबक के अनुसार, नए ग्राफिक्स फ्यूल टैंक, साइड बॉडी पैनल और इंजन काउल पर देखे जा सकते हैं। हालांकि, पल्सर 150 की तरह इसमें स्प्लिट सीट या स्प्लिट रियर ग्रैब रेल नहीं दी गई है। साइकिल पार्ट्स की बात करें तो बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, 17-इंच अलॉय व्हील, फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
फीचर्स के तौर पर बाइक में इल्यूमिनेटेड स्विचगियर, किक स्टार्ट, इंजन किल स्विच और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। हालांकि, इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन नहीं है। इंजन की बात करें तो 2026 बजाज पल्सर 125 में वही 124.38cc ट्विन-स्पार्क, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.8 PS की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक होंडा SP125 और हीरो ग्लैमर X जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




