गिरावट के बावजूद लोगों की पहली पसंद बन गई बजाज की यह बाइक, देखें मॉडल-वाइज बिक्री
बजाज ऑटो ने मार्च, 2026 के लिए अपनी मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार भी बिक्री की लिस्ट में बजाज पल्सर 125cc (Bajaj Pulsar 125cc) ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।

बजाज ऑटो ने मार्च, 2026 के लिए अपनी मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार भी बिक्री की लिस्ट में बजाज पल्सर 125cc ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। मार्च के दौरान पल्सर 125cc को कुल 65,898 नए ग्राहक मिले। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 2 पर्सेंट की मामूली गिरावट रही। जबकि दूसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर 160+200 (NS/RS) का कब्जा रहा। इसकी 41,980 यूनिट्स बिकीं। इस मॉडल ने सालाना आधार पर 153 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की है। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
तीसरे नंबर पर रहा चेतक इलेक्ट्रिक
बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बजाज चेतक रहा। चेतक ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 34,416 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। वहीं, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज प्लेटिना रही। प्लैटिना ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 32,822 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर 150cc रही। पल्सर ने इस दौरान 27 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 13,380 यूनिट्स बाइक की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Ola Electric S1 Pro Sport
₹ 1.5 - 1.65 लाख
Okinawa Oki100
₹ 1 लाख से शुरू
Super Soco Cumini
₹ 90,000 से शुरू
Tunwal Storm ZX
₹ 1.2 लाख
LML Orion
₹ 40,000 से शुरू
पल्सर 220cc की जबरदस्त वापसी
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर बजाज पल्सर 220cc रही। पल्सर 220cc ने इस दौरान 160 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 10,015 कुल यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज CT 100cc रही। बजाज CT 100cc ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,095 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज अवेंजर 220cc रही। अवेंजर 220cc ने सालाना आधार पर 384 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,351 यूनिट्स बाइक की बिक्री की।
सीएनजी बाइक 'फ्रीडम' की रफ़्तार हुई कम
दूसरी ओर दुनिया की पहली सीएनजी बाइक 'फ्रीडम' इस बार नौवें नंबर पर खिसक गई। फ्रीडम ने इस दौरान सालाना आधार पर 36 पर्सेंट की गिरावट के साथ सिर्फ 889 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज डोमिनार 250 रही। डोमिनार ने इस दौरान कुल 410 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, ग्यारहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में डोमिनार 350 रही। डोमिनार की कुल 394 यूनिट्स बिकीं।
बिना बिके रह गई अवेंजर 180cc
बिक्री की इस लिस्ट में बारहवें नंबर पर डोमिनार 400 रही। इस बाइक को केवल 38 नए ग्राहक मिले। जबकि बिक्री की इस रेस में सबसे बुरा हाल अवेंजर 180cc का रहा। फरवरी की तरह मार्च 2026 में भी इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। वहीं, नई पल्सर NS 400z की स्थिति भी चिंताजनक रही। इसकी मात्र 22 यूनिट्स ही बिक पाईं। कुल मिलाकर, बजाज की सेल्स का पूरा भार पल्सर ब्रांड और चेतक इलेक्ट्रिक ने अपने कंधों पर उठा रखा है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


