बजाज का धमाका! लॉन्च हुई 'WEGO' इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर रेंज; फुल चार्ज करने पर चलेगी 296km, जानें कीमत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दिग्गज टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक मार्केट में एक बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने 'बजाज वेगो' (Bajaj WEGO) ब्रांड के तहत अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की पूरी रेंज लॉन्च कर दी है।

बजाज का धमाका! लॉन्च हुई 'WEGO' इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर रेंज; फुल चार्ज करने पर चलेगी 296km, जानें कीमत

अगर आप ऑटो रिक्शा चलाने के शौकीन हैं या इसे बिजनेस के तौर पर देखते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक मार्केट में एक बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने 'बजाज वेगो' (Bajaj WEGO) ब्रांड के तहत अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की पूरी रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें पैसेंजर और सामान ढोने वाले कार्गो, दोनों तरह के कई मॉडल शामिल हैं। बजाज का दावा है कि 'वेगो' भारत में थ्री-व्हीलर सेगमेंट का अब तक का सबसे बड़ा ब्रांड बनकर उभरा है। आइए जानते हैं पूरी खबरे के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 91,399 - 1.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Pro Sport

Ola Electric S1 Pro Sport

₹ 1.5 - 1.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Magnus Neo

Ampere Magnus Neo

₹ 86,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2T

Okaya EV Faast F2T

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या कहती है कंपनी

बजाज वेगो को एक बेहद एडवांस प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें 2-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला दमदार इलेक्ट्रिक इंजन लगा है, जो चलाने में बहुत आसान है। साथ ही, इसमें एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ड्राइवर को बार-बार चार्जिंग खत्म होने की टेंशन नहीं रहेगी। बजाज का कहना है कि उनकी ये गाड़ियां न केवल लंबी रेंज देंगी, बल्कि लंबे समय में मालिक को जबरदस्त बचत भी कराएंगी। इसमें 'हिल होल्ड' और 'क्लाइम्ब मोड' जैसे फीचर्स भी हैं।

फीचर्स भी है दमदार

बजाज ने इस नई रेंज में ड्राइवर और सवारी दोनों के आराम का पूरा ख्याल रखा है। गाड़ी में पहले से ज्यादा लेगरूम और बड़ा स्पेस दिया गया है। फीचर्स के मामले में भी यह किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले और बढ़िया एर्गोनोमिक डिजाइन मिलता है। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए बजाज इस पर 5 साल की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी दे रहा है।

जानिए कीमत की पूरी डिटेल्स

कीमत और रेंज पर नजर डालें तो पैसेंजर सेगमेंट में 50 सीरीज की कीमत 3.11 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 272 किलोमीटर तक की रेंज देती है। बड़े ग्रुप के लिए कंपनी ने 70 और 90 सीरीज उतारी है जिसमें 296 किलोमीटर तक की धमाकेदार रेंज मिलती है। वहीं, सामान ढोने वालों के लिए कार्गो सेगमेंट (C9009 और C9012) की कीमत 3.87 लाख रुपये से शुरू होकर 4.34 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।