पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल पर भारी पड़ी ये CNG बाइक, 'मोटरसाइकिल ऑफर द ईयर' का अवॉर्ड जीता

Mar 28, 2025 09:55 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

  • बजाज ऑटो ने बीते साल दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल फ्रीडम 125 लॉन्च की थी। CNG से इसका माइलेज 100Km/Kg है। ये दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है।

पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल पर भारी पड़ी ये CNG बाइक, 'मोटरसाइकिल ऑफर द ईयर' का अवॉर्ड जीता

बजाज ऑटो ने बीते साल दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल फ्रीडम 125 लॉन्च की थी। CNG से इसका माइलेज 100Km/Kg है। ये दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है। भारतीय बाजार में इसे बढ़िया रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ऐसे में अब इसे एसर फास्टर अवॉर्ड्स 2025 में मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर के खिताब दिया गया है। अपने यूनिक डिजाइन, बड़ी सीट और बेहतर माइलेज से इस मोटरसाइकिल ने सभी का दिल जीता है। इस मोटरसाइकिल को 3 वैरिएंट NG04 डिस्क LED, NG04 ड्रम LED और 125 NG04 ड्रम में खरीद सकते हैं।

फ्रीडम 125 CNG के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है। इंजन 9.5 PS और 9.7 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस मोटसाइसिकल में CNG सिलेंडर को सीट के नीचे फिट किया गया है। ये CNG सिलेंडर इस तरह फिट किया गया है कि ये बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है। ये 100Km का माइलेज देती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Freedom

Bajaj Freedom

₹ 89,997 - 1.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour

Hero Glamour

₹ 83,598 - 87,598

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Super Splendor

Hero Super Splendor

₹ 80,848 - 84,748

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 89,468 - 93,468

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour XTEC

Hero Glamour XTEC

₹ 89,998 - 94,598

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125

₹ 85,677 - 91,610

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कंपनी के मुताबिक इसमें 125cc सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट मिलती है। जिसकी ऊंचाई 785 मिमी है। ये सीट इतनी लंबी कि 2 लोग तो बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। इसमें मजबूत रोबस ट्रेलेस फ्रेम दी हैं। मोटरसाइकिल में LED हेडलैम्प के साथ डुअल कलर ग्राफिक्स मिलते है। जिससे ये देखने में बेहद अट्रैक्टिव हो जाती है। इस मोटरसाइकिल के 11 सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। कंपनी ने इसे 7 कलर्स में लॉन्च किया है।

बता दें कि हाल ही में बजाज फ्रीडम 125 ने 50 हजार सेल्स यूनिट का आंकड़ा भी पार किया है। इसके NG04 ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपए, NG04 ड्रम LED की एक्स-शोरूम कीमत 1,05,000 रुपए और NG04 डिस्क LED की एक्स-शोरूम कीमत 1,10,000 रुपए है। अभी इस सेगमेंट में ये अकेली मोटरसाइकिल है। ऐसे में इसका मुकाबला किसी भी दूसरे मॉडल से नहीं होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।