बजाज का बड़ा धमाका! दिवाली पर आ सकती है कंपनी की पहली एडवेंचर बाइक, जानिए खासियत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टू-व्हीलर का शौक रखने वालों और नए राइडर्स के लिए एक बड़ी और शानदार खबर सामने आ रही है। भारत की जानी-मानी ऑटो कंपनी बजाज ऑटो अपनी पहली एडवेंचर (ADV) बाइक लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है।

bajaj first adventure bike could be launched during diwali
बजाज एडवेंचर बाइक
Yezdi Motorcycles Adventure [2024]
केवल
₹2,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टू-व्हीलर का शौक रखने वालों और नए राइडर्स के लिए एक बड़ी और शानदार खबर सामने आ रही है। भारत की जानी-मानी ऑटो कंपनी बजाज ऑटो अपनी पहली एडवेंचर (ADV) बाइक लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। इस नई ऑफ-रोडिंग बाइक को सबसे पहले ब्राजील के मार्केट में उतारा जाएगा। इसके बाद इसे भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। भारत में लॉन्च होते ही इसका सीधा मुकाबला हीरो एक्सपल्स 210, येजदी एडवेंचर और सुजुकी वी-स्ट्रोम SX जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल₹1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल₹1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल₹2,000/ माह
अपनी EMI जानें

कब लॉन्च होगी बाइक?

बाइक की लॉन्चिंग को लेकर बजाज ब्राजील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाल्दिर फेरेरा ने एक बड़ा संकेत दिया है। उनके मुताबिक, ब्राजील में ग्राहकों को यह नई ADV बाइक दिसंबर 2026 में क्रिसमस के खास मौके पर तोहफे के रूप में मिल सकती है। हालांकि, भारत में इसे दिवाली 2026 के फेस्टिव सीजन के आसपास ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यूज वेबसाइट rushlane के अनुसार, इस नई एडवेंचर बाइक को 'ट्रेकर' नाम से मार्केट में उतारा जा सकता है। बता दें कि बजाज ने हाल ही में इस नाम का ट्रेडमार्क भी कराया है।

bajaj adventure

टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

हाल ही में इस बाइक के टेस्ट मॉडल को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग मॉडल में साड़ी गार्ड लगा हुआ नजर आया है। इससे साफ पता चलता है कि कंपनी इसे भारतीय ग्राहकों के हिसाब से तैयार कर रही है। बाइक के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें एडवेंचर बाइक्स की खासियत जैसे आगे की तरफ बीक, फोर्क गेटर्स और हाई-माउंटेड एग्जॉस्ट दिया गया है। खराब रास्तों पर बेहतर ग्रिप के लिए इसमें स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जो आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के हो सकते हैं।

कुछ ऐसी है बाइक की डिजाइन

लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए बजाज ने इसके डिजाइन पर काफी ध्यान दिया है। बाइक में काफी मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ शार्प एक्सटेंशन्स दिए गए हैं। इसके अलावा, राइडर और पीछे बैठने वाले पिलियन के लिए एक लंबी और बेहद आरामदायक सिंगल-पीस सीट दी गई है। इसका राइडिंग पॉस्चर सीधा और आरामदायक रखा गया है, ताकि लंबे रूट पर राइडर को थकान न हो। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक यूनिट का इस्तेमाल किया गया है।

इतनी हो सकती है कीमत

पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस एडवेंचर बाइक में पल्सर N250 वाला 250cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पावरफुल इंजन 24.5bhp की पावर और 21.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। भारतीय मार्केट में बजाज की इस नई ट्रेकर ADV बाइक की शुरुआती कीमत लगभग 2 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़बजाज का बड़ा धमाका! दिवाली पर आ सकती है कंपनी की पहली एडवेंचर बाइक