बजाज ने चुपके से लॉन्च की ये बाइक, ₹40000 सस्ता भी कर दिया; फीचर्स में नहीं की कटौती
कंपनी ने इसमें कम डिस्प्लेसमेंट वाला इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद भी डोमिनार 400 के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस तरीके से ब्रांड की वैल्यू बनी रहेगी और ग्राहकों के बीच किसी तरह का कन्फ्यूजन भी नहीं होगा।

बजाज ऑटो ने अपनी अपडेटेड डोमिनार 350cc को चुपके से लॉन्च कर दी है। डीलर्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,99,998 रुपए तय की है। जबकि, इससे पहले इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपए थी। यानी नया मॉडल पुराने की तुलना में 40,000 रुपए सस्ता है। कुल मिलाकर इसकी कीमत में 17% की कटौती कर दी गई है। खास बात ये है कि कंपनी ने इस कटौती के बाद भी इसके फीचर्स में किसी तरह की कटौती नहीं की है। कंपनी ने इसे चुपके से डीलरशिप पर भेजना भी शुरू कर दिया है।






कंपनी ने इसमें कम डिस्प्लेसमेंट वाला इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद भी डोमिनार 400 के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस तरीके से ब्रांड की वैल्यू बनी रहेगी और ग्राहकों के बीच किसी तरह का कन्फ्यूजन भी नहीं होगा। नाम वही रखना इसलिए भी सही है, क्योंकि 350cc वाली डोमिनार की परफॉर्मेंस काफी हद तक मौजूदा 373cc वाले वर्जन जैसी ही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Dominar 250
₹ 1.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Karizma XMR
₹ 1.84 - 1.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Karizma XMR 250
₹ 2 - 2.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar N250
₹ 1.53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 250R
₹ 1.66 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इंजन का पावर और टॉर्क हल्का कम हुआ
अभी तक इसके ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन लीक हुई जानकारी के मुताबिक, नई 350cc वाली डोमिनार लगभग 39 PS की पावर और 33.2 Nm का टॉर्क देगी। इसकी तुलना में मौजूदा मॉडल 40 PS की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी पावर आउटपुट लगभग पहले जैसे ही हैं। टॉर्क आउटपुट में भी बहुत मामूली कमी आई है। हालांकि, इससे इसकी परफॉर्मेंस पर बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।
एग्जॉस्ट आवाज में कोई बदलाव नहीं आया
डिस्प्लेसमेंट कम करने के लिए स्ट्रोक की लंबाई 60 mm से घटाकर 56.1 mm कर दी गई है। वहीं, बोर का साइज पहले की तरह ही 89 mm रखा गया है। इस तरीके से इंजन में कोई भी महंगा बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ती। नई 350cc डोमिनार की एग्जॉस्ट आवाज भी काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसी ही है। नई बजाज डोमिनार 350cc के डीलरशिप से फोटोज भी सामने आ गए हैं।
एडजस्टेबल मोनोशॉक यूनिट लगाई गईं
इंजन में किए गए बदलावों के अलावा, नई 350cc डोमिनार 400 से कोई और बदलाव नहीं किया गया है। सभी जरूरी और प्रीमियम फीचर्स को वैसे का वैसा ही रखा गया है। इस बाइक में बीम टाइप पैरीमीटर फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 43 mm USD फोर्क्स और पीछे की तरफ मल्टी-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक यूनिट लगी है। आगे 135 mm और पीछे 110 mm मोनोशॉक है।
डिस्क और डुअल-चैनल ABS दिया
नई 350cc मोनोशॉक 400 के दोनों सिरों पर 17-इंच के पहिए लगे हैं, जिन पर आगे 110/R70 और पीछे 150/R60 साइज के ट्यूबलेस टायर लगाए गए हैं। ब्रेकिंग सेटअप में आगे 320 mm और पीछे 230 mm के डिस्क दी है। डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया है। डोमिनार 400 में LED हेडलैंप, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ रोड, रेन, स्पोर्ट और ऑफ रोड जैसे 4 राइड मोड दिए गए हैं। इस बाइक में एक बॉन्डेड कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगा है।
फोटो क्रेडिट: DEV MTR
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


