Hindi Newsऑटो न्यूज़Bajaj CNG motorcycle flopped, sales declining rapidly
100Km का माइलेज वाली दुनिया की एकमात्र मोटरसाइकिल, फिर भी हर महीने सिर्फ 1445 यूनिट बिक रहीं

100Km का माइलेज वाली दुनिया की एकमात्र मोटरसाइकिल, फिर भी हर महीने सिर्फ 1445 यूनिट बिक रहीं

संक्षेप:

जुलाई 2024 में भारतीय बाजार में एक ऐसी मोटरसाइकिल लॉन्च हुई थी, जिनसे दुनियाभर में सुर्खियां बटोर ली थी। इसका नाम फ्रीडम CNG था। बाद में इसके नाम पर कुछ विवाद हुआ जिसके चसले इसे फ्रीडम 125 NG04 का नया नाम दिया गया। इसकी खास बात है कि ये CNG सिलेंडर वाली दुनिया की पहली मोटरसाइकिल है।

Nov 29, 2025 10:33 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जुलाई 2024 में भारतीय बाजार में एक ऐसी मोटरसाइकिल लॉन्च हुई थी, जिनसे दुनियाभर में सुर्खियां बटोर ली थी। इसका नाम फ्रीडम CNG था। बाद में इसके नाम पर कुछ विवाद हुआ जिसके चसले इसे फ्रीडम 125 NG04 का नया नाम दिया गया। इस मोटरसाइकिल की खास बात है कि ये CNG सिलेंडर के साथ लॉन्च होने वाली दुनिया की पहली मोटरसाइकिल है। इसमें सीट के नीचे सिलेंडर फिट किया गया है। वहीं, 100 किलोमीटर का माइलेज देने वाली ये दुनिया की पहली मोटरसाइकि भी है। हालांकि, इसकी सेल्स में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
बजाज फ्रीडम CNG मोटरसाइकिल सेल्स
महीनायूनिटमहीनायूनिट
जुलाई 20241,933जनवरी 20251,345
अगस्त 20249,215फरवरी 20251,027
सितंबर 202419,639मार्च 20251,394
अक्टूबर 202430,051अप्रैल 2025993
नवंबर 20245,953मई 20251,037
दिसंबर 20244,173जून 20251,699
जुलाई 20251,909
अगस्त 2025उपलब्ध नहीं
सितंबर 2025उपलब्ध नहीं
अक्टूबर 20252,152
टोटल70,964टोटल11,556
ग्रैंड टोटल 82,520
14 मंथली औसत5,894

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj CT110

Bajaj CT110

₹ 67,284

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Dominar 400

Bajaj Dominar 400

₹ 2.33 - 2.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Platina 110

Bajaj Platina 110

₹ 69,284 - 74,214

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Platina 100

Bajaj Platina 100

₹ 65,407

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar 150

Bajaj Pulsar 150

₹ 1.05 - 1.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इस साल इस CNG मोटरसाइकिल की किसी भी महीने 2000 यूनिट की बिक्री नहीं हुआ है। सिर्फ अक्टूबर में इसकी 2,152 यूनिट बिकीं। जबकि इस साल इसकी मंथली औसत सेल्स 1,445 यूनिट की रही। चलिए एक बार लॉन्च के बाद से अब तक की पूरी सेल्स को देखते हैं।

जुलाई 2024 में इसकी 1,933 यूनिट, अगस्त 2024 में इसकी 9,215 यूनिट, सितंबर 2024 में इसकी 19,639 यूनिट, अक्टूबर 2024 में इसकी 30,051 यूनिट, नवंबर 2024 में इसकी 5,953 यूनिट, दिसंबर 2024 में इसकी 4,173 यूनिट, जनवरी 2025 में इसकी 1,345 यूनिट, फरवरी 2025 में इसकी 1,027 यूनिट, मार्च 2025 में इसकी 1,394 यूनिट, अप्रैल 2025 में इसकी 993 यूनिट, मई 2025 में इसकी 1,037 यूनिट, जून 2025 में इसकी 1,699 यूनिट, जुलाई 2025 में इसकी 1,909 यूनिट, अगस्त 2025 और सितंबर 2025 का डेटा उपलब्ध नहीं। वहीं, अक्टूबर 2025 में इसकी 2,152 यूनिट बिकीं। इस तरह 16 महीने में इसकी कुल 82,520 यूनिट बिकीं है। जबकि, इस दौरान इसकी मंथली औसत सेल्स 5,894 यूनिट की रही।

ये भी पढ़ें:रॉयल एनफील्ड लाई एयरबैग जैकेट, गिरते पर 100 माइक्रो सेकेंड में भर जाएगी हवा

फ्रीडम 125 CNG के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है। इंजन 9.5 PS और 9.7 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस मोटसाइसिकल में CNG सिलेंडर को सीट के नीचे फिट किया गया है। ये CNG सिलेंडर इस तरह फिट किया गया है कि ये बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है। ये 100Km का माइलेज देती है।

कंपनी के मुताबिक इसमें 125cc सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट मिलती है। जिसकी ऊंचाई 785 मिमी है। ये सीट इतनी लंबी कि 2 लोग तो बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। इसमें मजबूत रोबस ट्रेलेस फ्रेम दी हैं। मोटरसाइकिल में LED हेडलैम्प के साथ डुअल कलर ग्राफिक्स मिलते है। जिससे ये देखने में बेहद अट्रैक्टिव हो जाती है। इस मोटरसाइकिल के 11 सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। कंपनी ने इसे 7 कलर्स में लॉन्च किया है।

ये भी पढ़ें:प्लेटिना, CT, फ्रीडम, एवेंजर को छोड़, बजाज के इस मॉडल पर टूटे ग्राहक; बनाया No-1

फ्रीडम 125 NG04 ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 90,976 रुपए, फ्रीडम 125 NG04 ड्रम LED की एक्स-शोरूम कीमत 103,468 रुपए और फ्रीडम 125 NG04 डिस्क LED की एक्स-शोरूम कीमत 107,026 रुपए है। इस मोटरसाइकिल को रेड, व्हाइट, ब्लैक, ग्रे और ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि हर महीने 50Km की रनिंग पर पेट्रोल की तुलना में 2356 रुपए की बचत हो सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।