Hindi Newsऑटो न्यूज़Bajaj Chetak EV Dominate Platina, Avenger, Dominar and Freedom in December 2025
ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के पेट्रोल मॉडल पड़ा भारी; इसके सामने प्लेटिना, CT, एवेंजर, फ्रीडम की एक न चली!

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के पेट्रोल मॉडल पड़ा भारी; इसके सामने प्लेटिना, CT, एवेंजर, फ्रीडम की एक न चली!

संक्षेप:

बजाज के पोर्टफोलियो में अभी सिर्फ एक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ही शामिल है। हालांकि, बिक्री के मामले में ये अकेली ही कंपनी के पूरी पोर्टफोलियो पर भारी पड़ रहा है। खास बात ये है कि इसकी बिक्री के सामने पेट्रोल व्हीकल भी काफी पीछे छूट गए हैं।

Jan 31, 2026 11:30 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बजाज के पोर्टफोलियो में अभी सिर्फ एक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ही शामिल है। हालांकि, बिक्री के मामले में ये अकेली ही कंपनी के पूरी पोर्टफोलियो पर भारी पड़ रहा है। खास बात ये है कि इसकी बिक्री के सामने पेट्रोल व्हीकल भी काफी पीछे छूट गए हैं। चेतक EV की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है इसके सामने प्लेटिना, सीटी, एवेंजर, डोमिनार यहां तक की CNG मोटरसाइकिल फ्रीडम भी काफी पीछे रहा। सिर्फ पल्सर ही एकमात्र ऐसा मॉडल है जो चेतक से ऊपर रहा। चलिए इन सभी मॉडल के सेल्स डेटा को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

चेतक EV ने कई मॉडल को पीछे छोड़ा

चेतक EV की दिसंबर 2025 में 20,340 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 21,020 यूनिट का था। यानी इसकी 680 यूनिट कम बिकीं और इसे 3.24% की ईयरली डिग्रोथ मिली। प्लेटिना की दिसंबर 2025 में 17,881 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 25,584 यूनिट का था। यानी इसकी 7,703 यूनिट कम बिकीं और इसे -30.11% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 91,399 - 1.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast

Okaya EV Faast

₹ 1.09 - 1.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Detel EV Veeru

Detel EV Veeru

₹ 70,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Freedum

Okaya EV Freedum

₹ 69,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

CT की दिसंबर 2025 में 2,904 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 3,866 यूनिट का था। यानी इसकी 962 यूनिट कम बिकीं और इसे -24.88% की ईयरली डिग्रोथ मिली। एवेंजर की दिसंबर 2025 में 1,544 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 724 यूनिट का था। यानी इसकी 820 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 113.2% की ईयरली ग्रोथ मिली।

डोमिनार की दिसंबर 2025 में 794 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 439 यूनिट का था। यानी इसकी 355 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 80.87% की ईयरली ग्रोथ मिली। फ्रीडम की दिसंबर 2025 में 515 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 4,173 यूनिट का था। यानी इसकी 3,658 यूनिट कम बिकीं और इसे 87.66% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:न्यू जनरेशन क्रेटा के इंटीरियर का हुआ खुलासा, फोटो ने दिखी फीचर्स की डिटेल

न्यू चेतक EV की चल रही टेस्टिंग

बजाज इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट के लिए नया चेतक EV लाने वाला है। कंपनी लगातार इसकी टेस्टिंग कर रही है। इसके कुछ फोटोज सामने आए हैं जिसमें स्कूटर का डिजाइन मौजूदा जनरेशन के चेतक से अलग है। सामने की तरफ, इसमें LED हेडलाइट देख सकते हैं जिसमें चेतक की लेटरिंग इंटीग्रेटेड है। इंडिकेटर्स, जो मौजूदा मॉडल में फ्रंट एप्रन पर दिखते हैं, उन्हें हैंडलबार सेक्शन में शिफ्ट कर दिया गया है। साइड पैनल पूरी तरह से कैमॉफ्लाज्ड हैं। इसमें नए ग्राफिक्स, कलर्स और अन्य छोटे स्टाइलिंग बदलाव देखने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:इटली की कंपनी लाई इतनी स्टाइलिश मोटरसाइकिल, डिजाइन से नहीं हटेगी नजर!

स्कूटर का पिछला हिस्सा भी नया है, लेकिन जाना-पहचाना सिल्हूट बरकरार रखा गया है। इसमें एक सिंगल टेल-लाइट यूनिट है, जिसमें ब्रेक लाइट्स और LED टर्न इंडिकेटर्स लगे दिखते हैं। इसके अलावा, नंबर प्लेट होल्डर नया दिखता है। इसमें एक रियर टायर हगर भी दिखता है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक हैं। अन्य बदलावों में एक आयताकार LCD शामिल है। स्विचगियर भी नया दिख रहा है। इस बात की भी उम्मीद की जा सकती है कि यह एक लोअर- या मिड-स्पेक वैरिएंट होगा। यह देखते हुए कि इसमें TFT स्क्रीन और कीलेस इग्निशन नहीं है।

मुख्य बदलावों में हब-माउंटेड मोटर भी शामिल है। मौजूदा चेतक में इसकी तुलना में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर है। एक हब मोटर को डायरेक्ट-ड्राइव पावर के लिए सीधे व्हील हब में इंटीग्रेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। हम उसी बैटरी पैक सेटअप की उम्मीद कर सकते हैं, जो या तो 3kWh या 3.5kWh का होगा। अगर बजाज उन्हीं बैटरी ऑप्शन को आगे बढ़ाता है, तो इनकी रेंज क्रमशः 127km और 153km हो सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।