Hindi Newsऑटो न्यूज़Bajaj Chetak Electric Scooter Battery Price In India December 2025
आपने भी खरीद लिया बजाज चेतक EV, अब जान लो बैटरी बदलवाने का खर्च; कीमत आपके उड़ा देगी होश!

आपने भी खरीद लिया बजाज चेतक EV, अब जान लो बैटरी बदलवाने का खर्च; कीमत आपके उड़ा देगी होश!

संक्षेप:

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में पहली दो पोजीशन में से एक बजाज चेतक के नाम रहती है। पिछले कई महीने से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर पहली या दूसरी पोजीशन पर बना हुई है। बजाज ने चेतक ईवी की दम पर पहले ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ा। फिर बाद में कई मौके पर वो टीवीएस आईक्यूब को भी पीछे छोड़ने पर कामयाब रही।

Dec 20, 2025 07:47 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में पहली दो पोजीशन में से एक बजाज चेतक ईवी के नाम रहती है। पिछले कई महीनों से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर पहली या दूसरी पोजीशन पर बना हुई है। बजाज ने चेतक ईवी की दम पर पहले ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ा। फिर बाद में कई मौके पर वो टीवीएस आईक्यूब को भी पीछे छोड़ने पर कामयाब रही। चेतक ईवी, ओला इलेक्ट्रिक और टीवीएस आईक्यूब की तुलना में महंगा है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,500 रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ऐसे में आप इस स्कूटर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसकी नई बैटरी का खर्च भी पता होना चाहिए। कंपनी अपने स्कूटर की बैटरी पर लंबी वारंटी देती हैं। फिर भी बैटरी डैमेज होने पर ये वारंटी कवर नहीं की जाती। ऐसी स्थिति में आपको नई बैटरी चेंज करनी होगी। ऐसे में आपको नई बैटरी की कीमत भी पता होना चाहिए।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 1.07 - 1.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.11 - 1.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ather Energy 450S

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Numeros Diplos Max Plus

Numeros Diplos Max Plus

₹ 1.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

evindia की रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज की बैटरी कैपेसिटी 2.8kWh से 3.2kWh तक जाती है। कंपनी अपने सभी व्हीकल में 2 ऑप्शन यानी स्टैंडर्ड और टेकपैक में उपलब्ध कराती है। इन नई बैटरी की कीमतें 60,000 से 80,000 रुपए तक हैं। यानी मोटे तौर पर स्कूटर और बैटरी की कीमत में आधा से भी ज्यादा का अंतर है। हम इसकी बैटरी की पुष्टि नहीं करते। इसके लिए आपको बजाज चेतक इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर पर जाकर पता करना होगा।

ये भी पढ़ें:कहीं टॉप मॉडल की बिक्री पर भारी न पड़ जाए सिएरा का बेस वैरिएंट, देखें फीचर्स

न्यू जेन चेतक भी आ रहा

कंपनी ने चेतक के न्यू जनरेशन मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। अभी इसके लॉन्च की टाइम लाइन का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि नेक्स्ड जनरेशन का चेतक अगले साल किसी समय बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्पाई तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि इसके कम्पलीट पैकेज में कई बदलाव किए गए हैं। चेतक के नए मॉडल में एक अपडेटेड LED टेल लैंप है जिसमें ब्रेक लाइट और टर्न इंडिकेटर्स एक ही यूनिट में इंटीग्रेटेड हैं। हालांकि, कम्पलीट सिल्हूट कमोबेश पहले जैसा ही है। इसका टेल सेक्शन थोड़ा अलग दिखता है। जिसमें रिवाइज्ड नंबर प्लेट पोजिशनिंग और एक नया टायर हगर है।

ये भी पढ़ें:वैगनआर की हेकड़ी तो निकली ही, बलेनो और ऑल्टो ने भी किया इस कार के सामने सरेंडर!

साइड पैनल में हुए बदलाव कैमोफ्लाज के नीचे छिपे हुए हैं और ग्रैब हैंडल मौजूदा मॉडल जैसा ही लगता है। सीट अब ज्यादा सपाट है, क्योंकि इसमें छोटा सा उभार नहीं है। आगे की तरफ, इंडिकेटर्स को हैंडलबार एरिया में वापस लगा दिया गया है और LED हेडलैंप पहले जैसा ही है। इसके अलावा, इसमें नया स्विचगियर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का नया आकार भी देख सकते हैं। टेस्ट प्रोटोटाइप में लिमिटेड किट, जिसमें बिना चाबी वाला स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम नहीं है। इस बात का संकेत है कि यह नेक्स्ट जनरेट के चेतक का मिड-स्पेक वैरिएंट हो सकता है।

डिस्क्लेमर: बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों को लेकर लाइव हिन्दुस्तान किसी तरह का दावा नहीं करता। स्कूटर की बैटरी की कीमत को आप कंपनी के शोरूम पर जाकर भी पता लगा सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।