
लॉन्च के साथ सरप्राइज: बजाज चेतक C25 पर पहले 10000 ग्राहकों को ₹4,299 की छूट; अब खरीदने की मचेगी लूट!
बजाज ऑटो ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक C25 की बिक्री पूरे देश में शुरू कर दी है। इसे ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब कंपनी ने इसे और आकर्षक बनाने के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है।
बजाज ऑटो ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक C25 की बिक्री पूरे देश में शुरू कर दी है। हाल ही में हुए इसके लॉन्च को ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब कंपनी ने इसे और आकर्षक बनाने के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है। बजाज चेतक C25 की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 91,399 रुपये रखी गई है। हालांकि, इस ऑफर के तहत पहले 10,000 ग्राहकों को 4,299 रुपये की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के बाद स्कूटर की प्रभावी कीमत 87,100 रुपये हो जाती है। कंपनी का कहना है कि यह शुरुआती ऑफर ग्राहकों की जबरदस्त दिलचस्पी को देखते हुए पेश किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ सकें।






कुछ ऐसी है डिजाइन
चेतक C25 को खासतौर पर शहरों में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका लुक यूथफुल और मॉडर्न है, लेकिन इसमें चेतक की पहचान मानी जाने वाली मजबूती और भरोसेमंद क्वालिटी भी बरकरार रखी गई है। स्कूटर में प्रीमियम मेटल बॉडी और क्लीन मोनो-बॉडी डिजाइन दिया गया है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। इसके कॉम्पैक्ट साइज और फुर्तीले हैंडलिंग के चलते ट्रैफिक भरे शहरों में इसे चलाना आसान हो जाता है। कंपनी ने इसमें आकर्षक कलर ऑप्शन भी दिए हैं, जो युवा राइडर्स को पसंद आ सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BattRE Electric Mobility LoEV
₹ 59,900

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Benling India Aura
₹ 1.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Evolet Pony
₹ 59,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

HCD India NPS Cargo
₹ 80,850 - 1.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lohia Oma Star
₹ 51,750

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
113 किमी का मिलता है रेंज
परफॉर्मेंस की बात करें तो चेतक C25 में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 113 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज देती है। यह रेंज डेली कम्यूट और छोटे शहरी सफर के लिए काफी मानी जा रही है। स्कूटर में 25 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है, जिसमें रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसके अलावा हिल होल्ड असिस्ट, गाइड-मी-होम लाइटिंग और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स इसे चलाने में ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं। ये फीचर्स खासतौर पर नए ईवी यूजर्स के लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं।
क्या कहती है कंपनी
बजाज का कहना है कि चेतक C25 अब पहले से मौजूद चेतक 35 और चेतक 30 सीरीज के साथ मिलकर कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को पूरा करता है। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है। देशभर में फैले चेतक के सर्विस नेटवर्क के चलते मेंटेनेंस को लेकर भी ग्राहकों को ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी। डिलीवरी शुरू होने के साथ ही चेतक C25 अब भारत के शहरों की सड़कों पर ‘Ride Easy. Vibe Easy.’ के वादे के साथ उतर चुका है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




