
Ola, Ather और TVS के बीच उतरा Bajaj Chetak C25, कीमत और रेंज में किसका पलड़ा भारी?
बजाज ऑटो ने अपनी चेतक इलेक्ट्रिक रेंज में नया मॉडल Bajaj Chetak C25 लॉन्च किया है। कंपनी का यह अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपये रखी गई है।
बजाज ऑटो ने अपनी चेतक इलेक्ट्रिक रेंज में नया एंट्री-लेवल मॉडल Bajaj Chetak C25 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपये रखी गई है। बजाज ने यह लॉन्च ऐसे समय पर किया है जब भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में 1 लाख रुपये के आसपास की कीमत वाला सेगमेंट सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। एक तरफ प्रीमियम ई-स्कूटर सेगमेंट पहले से ही भरा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर कंपनियां अब ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किफायती मॉडल्स पर फोकस कर रही हैं।






इस सेगमेंट में कई मॉडल मौजूद
दरअसल, 1 लाख रुपये की कीमत अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों के लिए नया “स्वीट स्पॉट” बनती जा रही है। बजाज चेतक C25 को भी इसी सोच के साथ पेश किया गया है ताकि पेट्रोल स्कूटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इलेक्ट्रिक ऑप्शन की तरफ शिफ्ट हों। हालांकि, बजाज के लिए यह राह आसान नहीं होगी। बता दें कि 1 लाख रुपये इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में पहले से ही Ola S1 X, Ather Rizta, Vida VX2 Go और TVS Orbiter जैसे मजबूत ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में कीमत के साथ-साथ रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स भी ग्राहकों के फैसले में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450 Apex
₹ 1.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric Gig
₹ 39,999 - 49,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
| मॉडल | कीमत (रुपये में) |
|---|---|
| Bajaj Chetak C25 | 91,399 |
| Ather Rizta S | 114,546 |
| Vida VX2 Go 2.2 kWh | 99,490 |
| TVS Orbiter | 104,900 |
| Ola S1 X 2 kWh | 87,999 |
इतना है कीमतों में अंतर
अगर कीमत की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे सस्ता स्कूटर Ola S1 X (2.0 kWh बैटरी) है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 87,999 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ Ather Rizta S सबसे महंगा मॉडल है जिसकी कीमत बिना किसी सब्सक्रिप्शन के भी 1.14 लाख रुपये से ज्यादा जाती है। बजाज चेतक C25 इन दोनों के बीच बैठता है और उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ संतुलित कीमत चाहते हैं। यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इन सभी कीमतों की गणना PM E-Drive सब्सिडी को शामिल करके की गई है।
किनके लिए चेतक C25 बेहतर
स्पेसिफिकेशन की तुलना करें तो TVS Orbiter इस लिस्ट में सबसे बड़ी बैटरी और 158 किमी की दावा की गई रेंज के साथ आगे निकलता है। वहीं, Vida VX2 Go की रेंज सबसे कम यानी 92 किमी बताई गई है। पावर के मामले में Ola S1 X सबसे ताकतवर स्कूटर है जबकि Bajaj Chetak C25 पावर के मामले में सबसे पीछे रहता है। कुल मिलाकर, चेतक C25 उन ग्राहकों के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है जो ज्यादा स्पीड या पावर के बजाय क्वालिटी, भरोसे और रोजमर्रा की जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




