बजाज ने चुपके से लॉन्च की ये नई मोटरसाइकिल, इसे लंबा ट्रैवल करने वाले राइडर के लिए तैयार किया
'स्ट्रीट' नाम एवेंजर फैमिली के लिए नया नहीं है। एवेंजर स्ट्रीट पहले एक छोटे 160cc इंजन के साथ आती थी, लेकिन बजाज ने हाल ही में उस मॉडल को बंद कर दिया और चुपचाप इस बड़े डिस्प्लेसमेंट वाली 220 स्ट्रीट के तौर पर लॉन्च कर दिया। हालांकि, तब कंपनी ने इसकी कीमतों का एलान नहीं किया था।

देश की क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट में बजाज एवेंजर सबसे सस्ता मॉडल है। अपनी कम्फर्ट सीटिंग की वजह से इससे लंबी दूरी की यात्रा भी काफी आसानी से तय हो जाती है। अब कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर चुपचाप लिस्ट करने के बाद, एवेंजर 220 स्ट्रीट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 1.29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, ये मोटरसाइकिल एवेंजर 220 क्रूज से 1,200 रुपए से ज्यादा महंगी है।






'स्ट्रीट' नाम एवेंजर फैमिली के लिए नया नहीं है। एवेंजर स्ट्रीट पहले एक छोटे 160cc इंजन के साथ आती थी, लेकिन बजाज ने हाल ही में उस मॉडल को बंद कर दिया और चुपचाप इस बड़े डिस्प्लेसमेंट वाली 220 स्ट्रीट के तौर पर लॉन्च कर दिया। हालांकि, तब कंपनी ने इसकी कीमतों का एलान नहीं किया था। अब, कंपनी ने इसे 220 क्रूज से 1,200 रुपए ज्यादा कीमत पर इसे लॉन्च कर दिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Avenger 220 Street
₹ 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Avenger Cruise 220
₹ 1.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Ronin
₹ 1.26 - 1.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

QJ Motor SRC 250
₹ 1.49 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Komaki Ranger
₹ 1.3 - 1.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सबसे पहले, स्ट्रीट में ट्यूबलेस एलॉय व्हील्स का सेट मिलता है, जो 220 क्रूज के वायर-स्पोक ट्यूब वाले टायरों के मुकाबले इसकी प्रैक्टिकैलिटी को बढ़ाता है। हालांकि, टायर का साइज 90-सेक्शन फ्रंट और 130-सेक्शन बैक सेटअप के साथ वही रहता है। हेडलाइट भी काफी अलग है। स्ट्रीट में नीचे की तरफ एक हॉरिजॉन्टल DRL दिया गया है।
छोटा विंड-डिफ्लेक्टर मिलेगा
इस मोटरसाइकिल की सीट की ऊंचाई 737mm है, जो नए राइडर्स के लिए कमअफर्टेबल है। 220 स्ट्रीट में भी यह वैसी ही है। इसका हैंडलबार 220 क्रूज के मुकाबले थोड़ा ज्यादा सीधा और नीचे लगा है, लेकिन फुटपैग की जगह वही है। 220 स्ट्रीट में 220 क्रूज की ऊंची विंड-स्क्रीन के मुकाबले एक छोटा विंड-डिफ्लेक्टर दिया गया है। आखिर में इसमें फोर्क-गैटर्स भी मिलते हैं। इंजन और एग्जॉस्ट सिस्टम पर ब्लैक फिनिश दी गई है। इसका कर्ब वेट 163kg है। वहीं, 220 स्ट्रीट, 220 क्रूज से 3kg भारी है।
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट में कंपनी ने क्रूज जैसा ही इंजन दिया है। यानी इसमें 220cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है जो 19hp की पावर और 17.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह दो कलर्स एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड में खरीद पाएंगे।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


