देसी टू-वीलर कंपनी ने मचाया तहलका, मई 2026 में सेल 4.60 लाख यूनिट के पार
मई 2026 में बजाज ऑटो ने 4.60 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल की। कंपनी की सेल में ईयर-ऑन-ईयर 20 पर्सेंट की ग्रोथ हुई है। कंपनी की बंपर सेल में एक्सपोर्ट का बड़ा हाथ रहा।

बजाज ऑटो ने धमाल मचा दिया है। कंपनी ने मई 2026 में ताबड़तोड़ सेल की है। मई 2026 में बजाज ऑटो ने 4.60 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल की। कंपनी की सेल में ईयर-ऑन-ईयर 20 पर्सेंट की ग्रोथ हुई है। कंपनी की बंपर सेल में एक्सपोर्ट का बड़ा हाथ रहा। आइए डीटेल में जानते हैं बजाज ऑटो के सेल परफॉर्मेंस के बारे में।




एक ही महीने में 2.13 लाख से अधिक वीइकल्स का एक्सपोर्ट
एक ही महीने में 2.13 लाख से अधिक वीइकल्स के एक्सपोर्ट ने बजाज ऑटो को मई 2026 में शानदार परफॉर्म करने में मदद की। कंपनी की टू-वीलर और कमर्शियल वीइकल्स की डोमेस्टिक डिमांड जबर्दस्त रही। वहीं, एक्सपोर्ट एक बार फिर कंपनी की ग्रोथ में सबसे बड़ा प्लेयर बनकर उभरा। बजाज ऑटो की टोटल सेल मई 2026 में बढ़कर 4,61,257 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 3,84,621 यूनिट थी, जो 20 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है। एक्सपोर्ट वॉल्यूम डोमेस्टिक सेल के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ी। हमेशा की तरह इसमें सबसे बड़ा योगदान डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट लेवल पर किए गए टू-वीलर के बिजनेस का रहा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Maxima Z
₹ 2.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS King Kargo
₹ 2.45 - 2.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Piaggio Ape Auto DX
₹ 3.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS King Duramax Plus
₹ 2.3 - 2.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Greaves D435 Cargo
₹ 3.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Piaggio Ape City Plus
₹ 2.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एक्सपोर्ट में भी तगड़ा उछाल
पिछले महीने डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट की कंबाइन्ड सेल 3,93,204 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि मई 2025 में यह 3,32,370 यूनिट ही थी। यह कंपनी की सेल में 18 पर्सेंट की ग्रोथ दिखाता है। डोमेस्टिक टू-वीलर वीइकल्स की सेल मई 2026 में 2,09,528 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी टाइम पीरियड के दौरान 1,91,412 यूनिट से 9 पर्सेंट अधिक है। कंपनी के एक्सपोर्ट में भी तगड़ा उछाल देखा गया है। मई 2026 में टू-वीलर का एक्सपोर्ट शिपमेंट 30 पर्सेंट बढ़कर 1,83,676 यूनिट हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 1,40,958 यूनिट ही थी।
अप्रैल से मई 2026 के बीच टोटल 9,75,049 यूनिट्स की बिक्री
ये आंकड़े बजाज ऑटो के ओवरऑल टू-वीलर सेल का लगभग आधा हिस्सा थे। कंपनी के कमर्शियल वीइकल्स की ग्रोथ रेट और भी बेहतर रही। कंबाइन्ड सेल पिछले साल के इसी टाइम पीरियड के 52,251 यूनिट से 30 प्रतिशत बढ़कर 68,053 यूनिट हो गई। लोकल कमर्शियल वीइकल की डिलीवरी में 12 पर्सेंट का ग्रोथ हुआ और यह बढ़कर 38,503 यूनिट हो गई।
खास बात है कि एक्सपोर्ट में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 29,550 यूनिट तक पहुंच गया। FY 2027 के पहले दो महीनों के आंकड़ें भी यही कहते हैं। अप्रैल से मई 2026 के बीच बजाज ऑटो ने टोटल 9,75,049 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले वर्ष की इसी समय में यह संख्या 7,50,431 यूनिट्स थी, जो 30 पर्सेंट की ग्रोथ है।
कमर्शियल वीइकल्स की सेल में सबसे तेज ग्रोथ
इस दौरान टू-वीलर्स की सेल 8,33,157 यूनिट्स तक पहुंच गई। वहीं, डोमेस्टिक सेल में 10 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई और यह 4,19,591 यूनिट्स तक पहुंच गई। जबकि, एक्सपोर्ट में 53 पर्सेंट की ग्रोथ हुई और यह 4,13,566 यूनिट्स तक पहुंच गया। कंपनी के पोर्टफोलियो में कमर्शियल वीइकल्स की सेल में सबसे तेजी से ग्रोथ दर्ज की गई।
इसमें ओवरऑल 42 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और यह 1,00,124 यूनिट्स से बढ़कर 1,41,892 यूनिट्स हो गई। इनकी लोकल सेल 16 प्रतिशत बढ़कर 76,650 यूनिट रही, जबकि एक्सपोर्ट लगभग दोगुना होकर 33,803 यूनिट से 65,242 यूनिट तक पहुंच गया। FY 2027 के पहले दो महीनों में टू-वीलर और कमर्शियल वीइकल के टोटल एक्सपोर्ट में 57 प्रतिशत की ग्रोथ हुई, जबकि डोमेस्टिक वॉल्यूम में 11 प्रतिशत की बढ़त हुई।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


