इस बाइक के दम पर बजाज ने तोड़े बिक्री के पुराने रिकॉर्ड, एक्सपोर्ट में भी 26% की तेजी; जानिए पूरी डिटेल्स
देसी ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में ताबड़तोड़ टू-व्हीलर की बिक्री की है। अगर सिर्फ टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो बजाज ने बीते महीने 1,86,164 यूनिट बिक्री की।

देसी ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में ताबड़तोड़ टू-व्हीलर की बिक्री की है। अगर सिर्फ टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो बजाज ने बीते महीने 1,86,164 यूनिट बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर बजाज की टू-व्हीलर बिक्री में 27 पर्सेंट की तेजी देखी गई। ज्यादा है। वहीं, विदेशी बाजारों में भी बजाज का डंका बजा है। बजाज ने इस दौरान कुल 1,93,757 यूनिट टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट किया। rushlane के अनुसार, बजाज की इस कामयाबी के पीछे उसकी सबसे पॉपुलर बाइक सीरीज 'पल्सर' (Pulsar) का बड़ा हाथ रहा है।
ओवरऑल बिक्री में भी तेजी
दूसरी ओर इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री (टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल मिलाकर) बढ़कर 4,48,259 यूनिट्स तक पहुंच गई है। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में 27 पर्सेंट की तेजी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 3,52,071 यूनिट्स था।
30% बढ़ गई थ्री-व्हीलर्स की बिक्री
दूसरी ओर बजाज ने कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी सबको पीछे छोड़ रही है। बता दें कि फरवरी 2026 में कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री में 25 पर्सेंट बढ़ गई। जबकि एक्सपोर्ट में भारी-भरकम 43 पर्सेंट का सुधार देखा गया है। घरेलू बाजार में कंपनी ने 46,417 यूनिट्स बेचीं। जबकि विदेशों में 21,921 यूनिट्स भेजीं। वहीं, थ्री-व्हीलर्स की कुल बिक्री में 30 पर्सेंट का इजाफा हुआ है।
पूरे FY रहा बजाज का दबदबा
पूरे FY (अप्रैल से फरवरी 2026) की बात करें तो बजाज ने अपनी ग्रोथ की रफ्तार को बनाए रखा है। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 46,72,290 यूनिट्स रही। इस दौरान बिक्री में सालाना आधार पर 9 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। खास बात यह है कि इस पूरे साल एक्सपोर्ट मार्केट में कंपनी ने 21 पर्सेंट की जबरदस्त बढ़त हासिल की है। कुल मिलाकर, घरेलू मांग और ग्लोबल मार्केट में बजाज ऑटो की डिमांड में तेजी देखी जा रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



