Hindi Newsऑटो न्यूज़Bajaj Auto Reports 8pc Growth in November Sales, Driven by Strong Export
विदेशियों के दिमाग में घुसी इस कंपनी की बाइक, महीने भर में 4,53,273 यूनिट सेल; सबसे बड़ी वजह इसका माइलेज

विदेशियों के दिमाग में घुसी इस कंपनी की बाइक, महीने भर में 4,53,273 यूनिट सेल; सबसे बड़ी वजह इसका माइलेज

संक्षेप:

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने नवंबर 2025 में शानदार बढ़त हासिल की है। एक्सपोर्ट ने साबित किया कि कॉमर्शियल व्हीकल ने बंपर बिक्री हासिल की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल जानते हैं।

Dec 01, 2025 11:51 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

बजाज ऑटो ने नवंबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है और इस बार कंपनी ने साफ दिखा दिया है कि एक्सपोर्ट उसका सबसे बड़ा हथियार है। नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 4,53,273 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 8% ज्यादा है। कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि एक्सपोर्ट की बढ़त ने इस पूरे महीने के प्रदर्शन में अहम रोल निभाया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:दिसंबर 2025 में धूम मचाने आ रहीं ये 3 नई कारें, मारुति की पहली EV भी शामिल

एक्सपोर्ट ने फिर दिलाई बड़ी जीत- 14% की छलांग

जहां घरेलू बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली, वहीं एक्सपोर्ट ने बजाज की किस्मत चमका दी। कंपनी का कुल एक्सपोर्ट 2,05,757 यूनिट (14% की वृद्धि) रहा। वहीं, पिछले साल नवंबर में 1,80,786 यूनिट एक्सपोर्ट हुआ था, यानी साफ है कि विदेशी बाजारों में बजाज की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

कॉमर्शियल व्हीकल्स बने स्टार- 37% की धमाकेदार ग्रोथ

बजाज ऑटो का कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट नवंबर में गजब का प्रदर्शन कर गया। कुल कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 73,559 यूनिट (37% वृद्धि) रही। वहीं, एक्सपोर्ट में 75% की बंपर ग्रोथ हुई। यह इस महीने का सबसे बड़ा हाईलाइट रहा। नवंबर 2025 CV एक्सपोर्ट में 28,553 यूनिट रही। वहीं, पिछले साल की सेल 16,321 यूनिट रही, यानी एक्सपोर्ट लगभग डेढ़ गुना बढ़ गया।

घरेलू बिक्री भी बढ़ी

बजाज डोमेस्टिक CV सेल्स 45,006 यूनिट (21% वृद्धि) की रही। वहीं, कॉमर्शियल सेगमेंट की यही मजबूत परफॉर्मेंस कुल बिक्री को ऊपर खींचने में मददगार साबित हुई। दोपहिया सेगमेंट में हल्की गिरावट हुई, लेकिन एक्सपोर्ट ने फिर मोर्चा संभाला और दो-पहिया बाजार थोड़ा कमजोर नजर आया। कुल टू-व्हीलर बिक्री 3,79,714 यूनिट (3% वृद्धि) रही।

घरेलू बाजार में मामूली गिरावट

डोमेस्टिक 2W की सेल 2,02,510 यूनिट (1% गिरावट) रही। वहीं, त्योहारी महीनों के बाद डिमांड में थोड़ी कमी का असर यहां दिखा। एक्सपोर्ट की बात करें तो 2W एक्सपोर्ट 1,77,204 यूनिट (8% वृद्धि) रहा। वहीं, विदेशी मार्केट ने यहां भी बजाज को निराश नहीं किया।

ये भी पढ़ें:EV मार्केट में होगा बड़ा धमाका, कल लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार

अप्रैल–नवंबर 2025: YTD डेटा भी मजबूत

पूरा वित्त वर्ष (अप्रैल से नवंबर 2025) देखें तो बजाज का प्रदर्शन पॉजिटिव रहा। कुल YTD बिक्री 33,76,800 यूनिट (5% की वृद्धि) रही। वहीं, YTD एक्सपोर्ट सबसे मजबूत पहलू था। कंपनी का कुल एक्सपोर्ट 14,39,535 यूनिट (19% की बढ़त) रहा। YTD घरेलू बिक्री की बात करें तो डोमेस्टिक सेल्स 19,37,265 यूनिट (4% की गिरावट) रही। घरेलू डिमांड में कमी दिख रही है, लेकिन कंपनी एक्सपोर्ट पर फोकस करके ग्रोथ बनाए हुए है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।