8 महीने में 300000 घरों तक पहुंचने वाला ई-स्कूटर; ये आईक्यूब, रिज्टा, हीरो विडा या ओला तो बिल्कुल नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह पिछले साल की इसी अवधि यानी जनवरी-अगस्त 2025 की 180,209 यूनिट्स के मुकाबले 68% की बढ़ोतरी है। साथ ही, यह पहली बार है जब बजाज ऑटो ने सालाना 300,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं, जिससे उसने अपना पिछला बेस्ट रिकॉर्ड (CY2025 में 279,685 यूनिट्स) तोड़ दिया है।

Bajaj Auto is second Indian electric scooter maker to cross 300,000 sales this year
8 महीने में 300000 घरों तक पहुंचने वाला ई-स्कूटर
Bajaj Chetak
केवल
1,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

इस साल देश के अंदर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट नया इतिहास रच रहा है। छोटे कंपनियों से लेकर बड़े मॉडल तक, सभी कामयाबी की नई इबारत लिख रहे हैं। अब इस लिस्ट में देश की दूसरी बड़ी कंपनी और दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बजाज चेतक EV भी शामिल हो चुका है। दरअसल, बजाज ऑटो भारत की दूसरी ऐसी इलेक्ट्रिक व्हीकल और e2W बनाने वाली कंपनी बन गई है जिसने कुल 300,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। वाहन डेटा के मुताबिक, पुणे स्थित कंपनी जो चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर और युलु (Yulu) ई-बाइक बनाती है, उसने जनवरी से 30 अगस्त, 2026 के बीच कुल 302,179 यूनिट्स की डिलीवरी की है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल2,000/ माह
अपनी EMI जानें

यह पिछले साल की इसी अवधि यानी जनवरी-अगस्त 2025 की 180,209 यूनिट्स के मुकाबले 68% की बढ़ोतरी है। साथ ही, यह पहली बार है जब बजाज ऑटो ने सालाना 300,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं, जिससे उसने अपना पिछला बेस्ट रिकॉर्ड (CY2025 में 279,685 यूनिट्स) तोड़ दिया है। इस प्रदर्शन के साथ बजाज दूसरी e2W OEM और 300,000 यूनिट्स का माइलस्टोन हासिल करने वाली दूसरी सबसे तेज कंपनी भी बन गई है। मार्केट लीडर TVS मोटर कंपनी ने इस साल इसी माइलस्टोन तक पहुंचने में महज 7 महीने लिए थे।

फिलहाल, TVS बजाज से 51,063 यूनिट्स आगे है, जिसने इस साल अब तक 353,242 यूनिट्स बेची हैं। उम्मीद है कि एथर इलेक्ट्रिक जिसने अब तक 227,181 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। वहीं, मास-मार्केट में कोनार्क (Konarc) ई-स्कूटर लॉन्च किया है, वो भी अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में 300,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी EV कंपनी बन जाएगी।

बजाज चेतक की सेल्स 8 महीने 3 लाख यूनिट के पार
महीनाCY2026CY2025चेंज % YoY
जनवरी26,57522,13720%
फरवरी26,34422,24218%
मार्च47,75336,58231%
अप्रैल34,60019,81875%
मई39,54222,64175%
जून43,52923,98681%
जुलाई45,86020,557123%
अगस्त37,97612,246210%
टोटल302,179180,20968%
डाटा: वाहन, 30 अगस्त, 2026

मंथली रिटेल सेल्स डेटा टेबल से पता चलता है कि बजाज ऑटो की एक महीने में सबसे ज्यादा बिक्री मार्च 2026 में 47,753 यूनिट्स की की थी। ये पहली बार था जब बिक्री का आंकड़ा 40,000 के पार पहुंचा। इसके बाद, कंपनी ने जून में 43,529 यूनिट्स और जुलाई में 45,860 यूनिट्स के साथ भी इस आंकड़े को पार किया। बजाज ऑटो के चेतक पोर्टफोलियो में 5 वैरिएंट्स शामिल हैं। इसमें चेतक C3501 की एक्स-शोरूम कीमत 152,140 रुपए, C3502 की कीमत 136,939 रुपए, C3503 की कीमत 124,157 रुपए, C3001 की कीमत 114,270 रुपए और C2501 की कीमत 95,802 रुपए है।

इस साल अब तक बेचे गए 302,179 चेतक और युलु के साथ, बजाज ऑटो का पूरे भारत में बेचे गए कुल 1.34 मिलियन करीब 13,46,571 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोटरसाइकिल और मोपेड (e-2W) की बिक्री में 22% हिस्सा है। यह इसे एथर एनर्जी की 227,181 यूनिट्स और 17% मार्केट शेयर से आगे और TVS की 353,242 यूनिट्स और 26% मार्केट शेयर से पीछे रखता है। जल्द ही शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन को देखते हुए उम्मीद है कि बजाज ऑटो अगले चार महीनों में 125,000 से 150,000 यूनिट्स और बेचेगी। इससे CY2026 में कंपनी की कुल e2W रिटेल बिक्री रिकॉर्ड 425,000 से 450,000 यूनिट्स तक पहुंच जाएगी। जिससे TVS के बाद इसकी दूसरी रैंक बनी रहेगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़8 महीने में 300000 घरों तक पहुंचने वाला ई-स्कूटर; ये आईक्यूब, रिज्टा या ओला नहीं