बजट में आई Bajaj Pulsar NS400Z, ग्राहकों की सीधे 24500 रुपये तक का फायदा
बजाज ऑटो ने अपनी फ्लैगशिप नेकेड मोटरसाइकिल- Bajaj Pulsar NS400Z का एक नया वर्जन लॉन्च किया है। बाइक का नया वर्जन 349 सीसी इंजन से लैस है। इस अपडेट के बाद मोटरसाइकिल 18% जीएसटी ब्रैकेट में आ गई है।

बजाज पल्सर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बजाज ऑटो ने अपनी फ्लैगशिप नेकेड मोटरसाइकिल- Bajaj Pulsar NS400Z का एक नया वर्जन लॉन्च किया है। बाइक का नया वर्जन 349 सीसी इंजन से लैस है। इस अपडेट के बाद मोटरसाइकिल 18% जीएसटी ब्रैकेट में आ गई है। इससे इसकी कीमत में कमी आई है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,80,092 रुपये रखी गई है।






कंपनी का कहना है कि अपडेटेड NS400Z से ग्राहकों को 24,500 रुपये तक की बचत हो रही है। यह बचत न केवल कम एक्स-शोरूम कीमत के कारण है, बल्कि इंश्योरेंस प्रीमियम और रेजिस्ट्रेशन चार्ज में कमी के कारण भी है। अफोर्डेबल होने से बजाज की यह फ्लैगशिप पल्सर अब ज्यादा लोगों के बजट में आ गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Pulsar NS400Z
₹ 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Dominar 400
₹ 2.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB300F
₹ 1.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB300F Flex-Fuel
₹ 1.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जबर्दस्त हैं इस पल्सर के फीचर
बाइक में ऑफर किया जा रहा नया 349cc इंजन 9,000rpm पर 40.6bhp की ताकत और 7,500rpm पर 33.2Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। इससे इस बाइक को राइड करने का एक्सपीरियंस जबर्दस्त हो जाता है। बजाज का दावा है कि इसका पावर-टू-वेट रेशियो 247PS प्रति टन है, जो इस सेगमेंट में इसकी स्पोर्टी इमेज को और मजबूत करता है।
NS400Z अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स से लैस मोटरसाइकिल्स में से एक बनी हुई है। इसमें चार राइड मोड- क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS, रेडियल टायर और ब्लूटूथ-इनेबल्ड डिजिटल कंसोल दिए गए हैं। यह मोटरसाइकिल ब्रैंड के NS प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो अपनी अग्रेसिव स्टाइलिंग, बेहतरीन हैंडलिंग और डेली यूज के लिए जानी जाती है।
चेतक को किया अपडेट
बजाज चेतक स्कूटर रेंज में तगड़ा अपडेट हुआ है। कंपनी अपनी पूरी रेंज में नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर कर रही है। साथ ही, बजाज चेतक रेंज अब 'C सीरीज' के नाम से जानी जाएगी। इसमें C 35, C 30 और C 25 शामिल हैं। इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत फ्लैगशिप मॉडल C 35 01 में गूगल मैप्स का इंटीग्रेशन है। यह फीचर उस पुराने मैपिंग सिस्टम की जगह लेगा, जो पहले इस स्कूटर में दिया जाता था।
पूरी रेंज में स्कूटर्स की टॉप स्पीड को भी बढ़ा दिया गया है। C 35 01 और C 35 02 मॉडल्स की टॉप स्पीड अब 80 kmph तक कर दी गई है, जो पहले 73 kmph हुआ करती थी। C 35 03 और C 30 01 मॉडल्स की स्पीड को 63 kmph से बढ़ाकर 70 kmph कर दिया गया है। वहीं, C 25 01 मॉडल की स्पीड अब 55 kmph से बढ़कर 60 kmph हो गई है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


