बजाज पल्सर को खरीदना हुआ सस्ता, कंपनी ने पूरी रेंज पर ₹3000 रुपए घटाए; देखें इसकी प्राइस लिस्ट

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी ने अपनी पल्सर की रेंज को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें यूथ को पसंद आने वाले नए कलर्स और अपडेटेड ग्राफिक्स जोड़े हैं, जिससे यह और भी ज्यादा मॉडर्न और अट्रैक्टिव लगती है। इस बदलाव से यह पक्का होता है कि राइडर्स को अब एक ज्यादा एडवांस्ड और फीचर्स से भरपूर एक्सपीरियंस मिलेगा।

बजाज पल्सर को खरीदना हुआ सस्ता, कंपनी ने पूरी रेंज पर ₹3000 रुपए घटाए; देखें इसकी प्राइस लिस्ट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी पल्सर 125 मोटरसाइकिल पर लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर पेश किया है। इससे भारत की पसंदीदा परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल की वैल्यू और भी बढ़ गई है। दरअसल, पल्सर 125 रेंज, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 87,255 रुपए है, अब कुछ समय के लिए इसे 3,000 रुपए की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह उन राइडर्स के लिए एक और भी शानदार ऑप्शन बन गया है, जो एक भरोसेमंद के साथ आसानी से मिलने वाली परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल चाहते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी ने अपनी पल्सर की रेंज को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें यूथ को पसंद आने वाले नए कलर्स और अपडेटेड ग्राफिक्स जोड़े हैं, जिससे यह और भी ज्यादा मॉडर्न और अट्रैक्टिव लगती है। इस बदलाव से यह पक्का होता है कि राइडर्स को अब एक ज्यादा एडवांस्ड और फीचर्स से भरपूर एक्सपीरियंस मिलेगा। खास बात ये है कि इसके लिए ग्राहकों को परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और रिलायबिलिटी जैसी क्वालिटी से समझौता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125

₹ 85,677 - 91,610

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe

₹ 55,992 - 66,382

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
बजाज पल्सर 125 निओस डिस्क की कीमतें
प्रदेशएक्स-शोरूम कीमत
उत्तर प्रदेश85,509 रुपए
हरियाणा86,181 रुपए
मध्य प्रदेश86,335 रुपए
बिहार86,612 रुपए
पंजाब87,255 रुपए
दिल्ली87,255 रुपए
हिमाचल प्रदेश87,255 रुपए
चंडीगढ़87,255 रुपए
जम्मू-कश्मीर87,255 रुपए
पश्चिम बंगाल87,255 रुपए
राजस्थान87,279 रुपए
छत्तीसगढ़87,527 रुपए
झारखंड87,892 रुपए
तेलंगाना88,081 रुपए
महाराष्ट्र88,146 रुपए
गुजरात88,176 रुपए
कर्नाटक88,329 रुपए
उत्तराखंड88,376 रुपए
आंध्र प्रदेश88,718 रुपए
अंडमान89,698 रुपए
गोवा89,757 रुपए
तमिलनाडु89,757 रुपए
ओडिशा89,763 रुपए
मेघालय89,993 रुपए
नगालैंड90,465 रुपए
अरुणाचल प्रदेश90,524 रुपए
पांडिचेरी90,524 रुपए
मणिपुर90,701 रुपए
मिजोरम90,701 रुपए
असम90,707 रुपए
केरल90,772 रुपए
त्रिपुरा91,173 रुपए

बजाज पल्सर का इंजन
बजाज पल्सर 125 में 124.4cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक 2-वॉल्व वाला DTS-i इंजन दिया गया है, जो कि 8500 आरपीएम पर 11.8 पीएस की पावर और 6500 आरपीएम पर 10.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। साथ ही, इसमें सेल्फ स्टार्ट के साथ-साथ इमरजेंसी के लिए किक स्टार्ट की सुविधा भी मिलती है। इसका माइलेज 57Kmpl तक है।

बजाज पल्सर के फीचर्स
पल्सर को भारत की सबसे भरोसेमंद परफॉर्मेंस मोटरसाइकल सीरीज माना जाता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट, डिस्क ब्रेक, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, USB चार्जिंग समेत अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।