तैयार हो जाइए! जल्द बजाज, एथर और यामाहा लाने वाले हैं नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मार्केट में मचेगी हलचल

Dec 21, 2025 05:02 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Electric Scooters: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए कंपनियां अलग-अलग बजट सेगमेंट में नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं।

तैयार हो जाइए! जल्द बजाज, एथर और यामाहा लाने वाले हैं नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मार्केट में मचेगी हलचल

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती ईंधन कीमतों और पर्यावरण को लेकर जागरूकता के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी को देखते हुए कंपनियां अलग-अलग बजट सेगमेंट में नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले समय में बजाज ऑटो, एथर एनर्जी और यामाहा भारतीय मार्केट में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने वाली हैं। आइए जानते तीनों कंपनियों के ऐसे ही मोस्ट-अवेटेड इलेकट्रिक स्कूटरों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

बजाज चेतक फेसलिफ्ट

बजाज ऑटो अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। मौजूदा समय में बजाज चेतक देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। कई बार सेल्स चार्ट में टॉप पर भी रही है। नई जनरेशन चेतक को 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है, जिसमें नया टेललैंप, रियर टायर हगर, फ्लैट सीट और नया स्विचगियर नजर आया है। स्कूटर के पावरट्रेन में बदलाव नहीं होगा। यह एक बार चार्ज करने पर करीब 150 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 1.07 - 1.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.11 - 1.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ather Energy 450x

Ather Energy 450x

₹ 1.5 - 1.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ather Energy 450S

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ather Energy 450 Apex

Ather Energy 450 Apex

₹ 1.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एथर अपकमिंग स्कूटर

दूसरी ओर एथर एनर्जी भी अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देने की तैयारी में है। कंपनी ने इस साल अगस्त में अपनी नई EL प्लेटफॉर्म को पेश किया था जिस पर आने वाले समय में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बनाए जाएंगे। इस प्लेटफॉर्म की खास बात एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS) और इंटीग्रेटेड ऑन-बोर्ड चार्जर के साथ नया चार्ज ड्राइव कंट्रोलर है। कंपनी का पहला EL प्लेटफॉर्म बेस्ड स्कूटर 2026 के फेस्टिव सीजन के आसपास बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

यामाहा अपकमिंग स्कूटर

इसी बीच यामाहा भी भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने नवंबर 2025 में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E और EC-06 को शोकेस किया था। Aerox-E, मौजूदा पेट्रोल Aerox का इलेक्ट्रिक वर्जन है जिसमें 3 kWh की बैटरी और 9.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। यह 106 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं, Yamaha EC-06 में 4 kWh बैटरी के साथ 160 किलोमीटर की रेंज मिलने का दावा किया गया है। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;